फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   हिन्दू संघर्ष सेना के प्रधान की हत्या में शामिल दो गैंगस्टर गिरफ्तार

हिन्दू संघर्ष सेना के प्रधान की हत्या में शामिल दो गैंगस्टर गिरफ्तार

Thu, 30 Nov 2017 09:25 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
हिन्दू संघर्ष सेना के प्रधान की हत्या में शामिल दो गैंगस्टर गिरफ्तार
हिंदू नेता विपन शर्मा हत्याकांड के आरोपी दो गैंगस्टर गिरफ्तार
विज्ञापन

- तरनतारन रोड के रहने वाले हैं आरोपी, हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद
- पुलिस को अभी हत्याकांड के मुख्य आरोपी की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
बीते 30 अक्टूबर को हुई हिंदू संघर्ष सेना के जिला प्रधान विपन शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने दो गैंगस्टर गिरफ्तार किए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने पुलिस कस्टडी में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनके मुताबिक वारदात को चार लोगों ने अंजाम दिया था। हत्या के बाद आरोपियों ने दूसरे राज्य में शरण ली थी।
गिरफ्तार दोनों गैंगस्टरों की पहचान विशाल शर्मा उर्फ ब्राह्मण निवासी मकान नंबर चार, गली नंबर दो, शहीद ऊधम सिंह नगर, तरनतारन रोड (अमृतसर) व कुंवरबीर सिंह उर्फ कैमी निवासी मकान नंबर 91, गंडा सिंह कालोनी तरनतारन रोड (अमृतसर) के रूप में हुई है। अब पुलिस दोनों गैंगस्टर की क्राइम फाइल खंगाल रही है। दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा थाना ए डिवीजन में दर्ज है। पुलिस ने हत्या के लिए प्रयोग की गई बाइक (हीरो हांडा, पीबी-02-बीएन-2642) बरामद कर ली है। पुलिस अभी दोनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन


वारदात के बाद भागकर दूसरे राज्यों में ली थी शरण :
पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव ने बताया कि जगमोहन सिंह (डीसीपी इनवेस्टीगेशन) व चरणजीत सिंह (एसीपी-1) व सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर जोगा सिंह ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया। विशाला शर्मा ने पूछताछ में कबूल किया है कि वारदात के समय वह और उसका दूसरा साथी कैमी बाइक स्टार्ट कर सड़क पर खड़ा था। वारदात को अंजाम देने के बाद सारज मिंटू और शुभम को लेकर दोनों फरार हो गए। तरनतारन रोड से वे कार में सवार होकर पंजाब छोड़ दूसरे राज्य में चले गए। इस दौरान गिफ्टी नाम के एक और गैंगस्टर ने हत्या से लेकर बाहर ले जाने में उन सब की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या में आईएसआई का हाथ होने से पुलिस का इंकार :
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि विपन शर्मा हत्याकांड में आईएसआई का कोई हाथ नहीं है। अभी तक मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं, लेकिन जो कहानी सामने आ रही है उसमें विपन शर्मा की हत्या रंजिश वश की गई। रंजिश की वजह क्या थी इसका खुलासा गोलियां दागने वालों से पूछताछ के बाद ही हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed