{"_id":"59591f624f1c1b1d4d8b45ef","slug":"171499012962-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, दो घायल
Updated Sun, 02 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, दो घायल
गुरदासपुर-मुकेरियां रोड पर हादसे के बाद यातायात प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
गुरदासपुर-मुकेरियां रोड पर रविवार को एक हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें आसपास के लोगों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसा तिब्बड़ी रोड स्थित गांव पाहड़ा के पास हुआ। वहीं घटना के करीब डेढ़ घंटे तक मुकेरियां-गुरदासपुर रोड पर यातायात प्रभावित हुआ। इससे अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरदासपुर से मुकेरियां एक बस जा रही थी। वहीं दूसरी ओर से एक तेज रफ्तार ट्रक गुरदासपुर आ रहा था। गांव पाहड़ा के पास छोटा हाथी सवारियां उतारने के लिए रुका तो मुकेरियां से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद छोटा हाथी सामने से आ रही रोहतक कंपनी की बस से टकरा गया। इसके बाद ट्रक चालक ने बस के पास धीमी गति से जा रहे एक अन्य ट्रक को भी टक्कर मार दी। इससे ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे दो लोगों को भी ट्रक ने टक्कर मार दी। सोनू व पम्मा को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। थाना तिब्बड़ के एसआई बलदेव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
02जीडीआरपी05 गुरदासपुर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुए वाहन ।
2