{"_id":"5b7c44d842c792464e17689e","slug":"161534870744-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैनों में भरकर जमीन में दबा रखी थी 5.60 लाख एमएल शराब, नशा निवारण कमेटी ने पुलिस को सौंपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैनों में भरकर जमीन में दबा रखी थी 5.60 लाख एमएल शराब, नशा निवारण कमेटी ने पुलिस को सौंपी
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा निवारण कमेटी ने पकड़ी जमीन में दबी 5.60 लाख एमएल शराब
पुलिस को सौंपा गया जखीरा, सभी तस्कराें की पहचान
स्पिरिट से तैयार की गई थी शराब, पुलिस दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। नशा निवारण कमेटी ने सोमवार देर रात पठानकोट-हिमाचल सीमा से सटे गांव गगवाल में 5.60 लाख एमएल शराब बरामद कर पुलिस को सौंपी है।
थाना इंदौरा प्रभारी संदीप पठानिया ने बताया कि नशा निवारण कमेटी के युवकों को किसी ने बताया था कि गांव अमुक में बड़ी मात्रा में शराब सप्लाई की जाने वाली है। सारी शराब मिट्टी में दबाई गई है। इस पर रात साढ़े 9 बजे कमेटी सदस्यों की टीम ने उक्त गांव में जाकर बताई जगह का निरीक्षण किया। वहां 40-40 लीटर कैपेसिटी के 14 कैन जमीन में दबे मिले। युवाओं ने कैनों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। एसएचओ पठानिया के मुताबिक जब युवक वहां से शराब निकाल रहे थे तो अंधेरे का फायदा उठाकर शराब तस्कर वहां से फरार हो गए। पठानिया ने बताया कि शराब स्पिरिट से तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि शराब तस्करों की पहचान कमेटी सदस्यों ने कर ली है। उन्हें पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। वहीं शराब पकड़ने वाले युवाओं का कहना है कि पुलिस को रविवार को भी 8 कैन स्पिरिट वाली शराब के पकड़कर दिए थे। आरोपियों के नाम बताए पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस बताए गए व्यक्तियों पर ही मामला दर्ज करे ताकि नशे के खिलाफ एकजुट हुए युवाओं का मनोबल बढ़े।
फोटो:-6-जमीन से निकाले गए सपिरिट से बनी शराब के कैन।