फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   बदमाशों को लगा कि पुलिस उन्हें पकड़ने आई है तो इसी शंका में पुलिस कर्मियों पर की फायरिंग

बदमाशों को लगा कि पुलिस उन्हें पकड़ने आई है तो इसी शंका में पुलिस कर्मियों पर की फायरिंग

Sat, 05 Aug 2017 10:28 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों को लगा कि पुलिस उन्हें पकड़ने आई है तो इसी शंका में पुलिस कर्मियों पर की फायरिंग

विज्ञापन
काउंटर इंटेलीजेंस के एसआई को गोली मारी
बटाला। गुप्त सूचना के आधार पर भगोड़े को पकड़ने गए काउंटर इंटेेलिजेंस के सबइंस्पेक्टर को शुक्रवार की रात ललियांवाली गली में रात के अंधरे में खड़े बदमाशों ने गोली मार दी। घायल सब इंस्पेक्टर को बटाला के सिविल अस्पताल से अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल को रेफर कर दिया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुख्य आरोपी लाड्डा समेत चार आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस चौकी सिंबल के इंचार्ज एसआई प्रकाश सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर खुशकरण सिंह बटाला के काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात है। गुप्त सूचना के आधार वह किसी भगोड़े को काबू करने के लिए अपने साथी समेत बाइक पर जा रहे थे। बटाला काहनूवान रोड पर स्थित ललियांवाली गली में पहुंच कर उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की। गली मुख्य आरोपी लाड्डा अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ खड़ा था। लाड्डा के खिलाफ 15 दिन पहले मामला दर्ज हुआ था। पुलिस को देखकर आरोपी लाड्डा ने रिवाल्वर से दो गोलियां चलाईं। एक गोली सब इंस्पेक्टर खुशकरण सिंह की जांघ में लगी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन प्रभारी इंस्पेक्टर अमोलक सिंह ने बताया ने कि मुख्य आरोपी लाड्डा औैर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया 15 दिन पहले ही आरोपी लाड्डा पर मारपीट के आरोपों के तहत मामला दर्ज हुआ था। लाड्डा को लगा कि पुलिस उसको उसी केस में गिरफ्तार कर आई है, इस पर उसने सब इंस्पेक्टर पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed