{"_id":"5d1e32118ebc3e3c8b131cf4","slug":"15622599617-gurdaspur-news108","type":"story","status":"publish","title_hn":"निहंगों के प्रदर्शन के दबाव से आरोपी अस्पताल से डिस्चार्ज और पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
निहंगों के प्रदर्शन के दबाव से आरोपी अस्पताल से डिस्चार्ज और पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला। गांव दौलतपुर में मामा और भांजा के बीच हुई फायरिंग के बाद अस्पताल में दाखिल मामा को डिस्चार्ज करने और उसे गिरफ्तार करने की मांग को लेकर निहंगों ने अस्पताल और पुलिस प्रशासन के खिलाफ अस्पताल में ही प्रदर्शन किया। सिविल अस्पताल परिसर में निहंगों द्वारा धरना दिए जाने पर 7 दिनों से दाखिल आरोपी को अस्पताल प्रशासन ने 3 घंटे में ही डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग के आरोपी सतनाम के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज निहंगों के जत्थे ने अपने जत्थेदार बाबा मान सिंह की अगुवाई में वीरवार को सिविल अस्पताल में डेरा जमा लिया और शाम तक वहां जमे रहे। बाबा मान सिंह और उनके समर्थकों ने पत्रकारों को बताया कि 28 जून को गांव दौलतपुर में रिश्तेदारों के दो पक्षों में हुए विवाद में गोली चली थी। बाबा मान सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि गोली चलाने के आरोपी सतनाम सिंह ने भी खुद अपनी टांग पर चोट लगा ली और यह बता कर अस्पताल में दाखिल हो गया कि उसे भी गोली लगी है ताकि अपने बचाव में दूसरे पक्ष पर पर्चा दर्ज करवा सके। बाबा मान सिंह और उनके समर्थकों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर जानबूझ कर सतनाम सिंह को अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं कर रहे। उन्होंने मांग की कि सतनाम सिंह को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाए। देर सांय निहंगों के धरने से दबाव में आए अस्पताल प्रशासन ने सतनाम सिंह को डिस्चार्ज कर दिया। वीरवार देर शाम जैसे ही उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया, तो पुलिस ने सतनाम सिंह को गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
फोटो- 04जीडीआरबीटीएलपी03
कैप्शन- बटाला के सिविल अस्पताल में प्रदर्शन करते हुए निहंग जत्थेबंदी
फोटो- 04जीडीआरबीटीएलपी03
कैप्शन- बटाला के सिविल अस्पताल में प्रदर्शन करते हुए निहंग जत्थेबंदी