फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   शराब पीने का विरोध किया तो सोते समय पत्नी का गला घोंटा

शराब पीने का विरोध किया तो सोते समय पत्नी का गला घोंटा

Mon, 24 Jun 2019 10:05 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
शराब पीने का विरोध किया तो सोते समय पत्नी का गला घोंटा
तरनतारन। एक मजदूर ने अपनी पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी। मामला थाना गोइंदवाल साहिब के गांव जहांगीर का है। चानण सिंह का विवाह ब्लॉक मजीठा गांव नंगल पन्नूआं निवासी शरनजीत कौर के हुआ था। चानण सिंह तीन बच्चों का पिता है। वह हर रोज मजदूरी के बाद सारे पैसे शराब में उजाड़ देता था। पिता हरदीप सिंह, मां मंजीत कौर, भाई रमनदीप सिंह, भतीजे दिलबाग सिंह, जगतार सिंह ने बताया कि शरनजीत कौर ने उसे कई बार शराब पीने से रोका। वह नहीं माना। शनिवार रात चानण सिंह शराब पीकर घर आया तो पत्नी ने इसका विरोध किया। इस बात से गुस्साए आरोपी ने रात को सोते समय अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद चानण सिंह फरार हो गया। थाना गोइंदवाल साहिब प्रभारी अजय कुमार खुल्लर ने चानण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed