{"_id":"5d0e60368ebc3e46542129d0","slug":"156122320618-gurdaspur-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी वर्कर पर पूर्व अकाली सरपंच ने किया तेजधार हथियारों से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कांग्रेसी वर्कर पर पूर्व अकाली सरपंच ने किया तेजधार हथियारों से हमला
गुरदासपुर। कस्बा काहनूवान के गांव सठियाली के एक कांग्रेसी वर्कर को पूर्व अकाली सरपंच और उनके साथियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया है। जिसे घायल व्यवस्था में सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
गांव सठियाली निवासी बलदेव सिंह पुत्र बाज सिंह ने बताया कि वह सुबह 10 बजे के करीब अपने किसी रिश्तेदार से पैसे लेकर अपने बाइक से गांव वापिस आ रहा था। जब वह गांव के मोड़ पर पहुंचा तो सड़क पर खड़े उनके गांव के पूर्व अकाली सरपंच और ब्लॉक समिति मेंबर अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे घसीट कर अपने घर ले गए। वहां उन्होंने तेजधार हथियारों से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने पूर्व सरपंच के खिलाफ आरटीआई डालकर गांव में ग्रांट के बारे में पता करवाया था। पता चला कि गांव में किसी भी ग्रांट का कोई पैसा नहीं लगा हुआ था। मामले में यह बात सामने आई कि पूर्व सरपंच ने 70 लाख रुपये का घपला किया हुआ था। उसने पूर्व सरपंच के खिलाफ हाईकोर्ट में केस दर्ज कर रखा है। हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए एक टीम गठित की। जिसकी इंक्वायरी दो बार गांव में की गई। इसी रंजिश को लेकर पूर्व सरपंच ने अपने साथियों के साथ उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने उसकी जेब में पड़े 70 हजार रुपये निकाल लिए। मामले संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।