फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   शराब के ठेकेदारों के करिंदों ने घर में घुस कर महिला की मारपीट करने के बाद फायरिंग की

शराब के ठेकेदारों के करिंदों ने घर में घुस कर महिला की मारपीट करने के बाद फायरिंग की

Sat, 22 Jun 2019 10:36 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
शराब के ठेकेदारों के करिंदों ने घर में घुस कर महिला की मारपीट करने के बाद फायरिंग की
बटाला। शराब के ठेकेदारों के कारिंदों ने एक युवक के घर में जबरदस्ती घुसकर युवक की पत्नी को पीटकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद परिवार को धमकियां दीं और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। युवक का घायल पत्नी का इलाज डेरा बाबा नानक के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। डेरा बाबा नानक पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य कई धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डेरा बाबा नानक के एसआई सुरजीत राज ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में जरनैल सिंह निवासी गांव कोठे ने बताया कि वह अपनी पत्नी कुलवंत कौर के साथ घर में अपने काम में व्यस्त थी। इसी दौरान उनके घर के सामने पांच गाड़ियां रुकी। गाड़ियों में शराब के ठेकेदारों के कारिंदे थे। कारिंदों के साथ बीरा वासी गांव घुम्मण था जो कारिंदों को घरों में अवैध शराब होने की सूचनाएं देता है। कारिंदों ने जरनैल को कहा कि वह उनके घर की तलाशी लेना चाहते हैं तो जरनैल ने कहा वह तलाशी ले सकते हैं। जब तलाशी के दौरान कारिंदों को कुछ भी न मिला तो कारिंदे जरनैल सिंह से धक्का-मुक्की करने लगे। इस पर जब जरनैल सिंह की पत्नी कुलवंत कौर ने जरनैल सिंह को छुड़ाना चाहा तो कारिदों ने कुलवंत कौर की मारपीट करनी शुरू कर दी और उसे घायल कर दिया। इसके बाद सारे परिवार को धमकाने लगे और जाते-जाते फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग करने के बाद उक्त सभी हमलावर मौके पर से फरार हो गए। एसआई सुरजीत राज ने बताया कि थाना डेरा बाबा नानक में जरनैल सिंह के बयान पर बीरा वासी घुम्मन समेत 21 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed