{"_id":"5d051a6f8ebc3e01e6626702","slug":"15606155235174-gurdaspur-news164","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव चौणे में नशे की ओवरडोज से व्यक्ति की मौत, पुलिस ने की 174 की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गांव चौणे में नशे की ओवरडोज से व्यक्ति की मौत, पुलिस ने की 174 की कार्रवाई
बटाला। गांव चौणे में एक व्यक्ति की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना घुमाण की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला में भेज दिया है। कस्बा घुमाण के अंदर नशे की ओवरडोज से यह तीसरी मौत है। वहीं मृतक वरियाम सिंह के पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि वह किसी पर कार्रवाई नहीं करवाना चाहते। क्योंकि उनका बेटा ही नशे का आदी था। वरियाम सिंह के तीन बच्चे हैं। इस संबंध में मृतक वरियाम सिंह (35) के पिता बलविंदर सिंह और छोटे भाई शाम सिंह ने बताया कि वरियाम सिंह काफी समय से नशा करता आ रहा था। शुक्रवार की देर शाम को वह घर से बाहर गया था। रात को एक युवक बाइक पर बैठाकर उसे घर छोड़ने के लिए आया। जब वरियाम घर आया तो वह नशे की हालत में था। थोड़ी देर के बाद ही वह पूरी तरह से बेसुध हो गया। तभी वह उसे तुरंत मेहता के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पारिवारिक सदस्यों ने कहा कि इलाके में नशा बंद होना चाहिए। जिससे कोई और युवा इसके सेवन से अपनी जान न गंवा ले। इस संबंध में डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि उक्त मामले में 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।