फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   एसजीपीसी के अस्थायी सफाई कर्मी ने सरायें में एक नाबालिक के साथ की छेड़छाड़

एसजीपीसी के अस्थायी सफाई कर्मी ने सरायें में एक नाबालिक के साथ की छेड़छाड़

Sat, 15 Jun 2019 09:48 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
एसजीपीसी के अस्थायी सफाई कर्मी ने सरायें में एक नाबालिक के साथ की छेड़छाड़
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी परिसर स्थित श्री गुरु अर्जन देव निवास अस्थान में कार्यरत एक सेवादार ने अपने परिवार के साथ श्री हरमंदिर साहिब के दर्शनों के लिए आईं एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की। पता लगने पर नाबालिग के परिजनों ने आरोपी अस्थायी सफाई कर्मचारी खुशविंदर उर्फ शेरा को खूब पीटा। इसके बाद शेरा को गलियारा पुलिस चौकी में पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं एसजीपीसी ने इस अस्थायी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। जानकारी के अनुसार परिवार श्री दरबार साहिब में श्री अखंड पाठ के लिए आया था। इस परिवार ने श्री गुरु अर्जन देव निवास अस्थान में एक कमरा बुक करवाया हुआ था। कमरों की सफाई के दौरान शेरा ने मौका पाकर इस बच्ची को छेड़ा। बच्ची के परिजनों ने शेरा को पहले पीटा, फिर पुलिस थाने में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

एसजीपीसी के सराय मैनेजर गुरप्रीत सिंह ने कहा कि आरोपी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। एसजीपीसी के पास पूरे घटना क्रम की सीसीटीवी फुटेज है। शेरा बीते चार वर्षों से काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed