गुरदासपुर। हथियारों से हमला करके घायल करने के मामले में थाना तिब्बड़ की पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में हासमदीन पुत्र साइदीन निवासी घराला बाईपास तिब्बड़ी रोड गुरदासपुर ने बताया कि उसका भतीजा मामदीन पुत्र सिपाहिया, जाकिर हुसैन पुत्र मामदीन रोजे के भंडारे संबंधी निक्कू पुत्र लाल हुसैन निवास नवां पिंड हुंदल डेरा नहर बब्बेहाली गए हुए था। यहां सफिया, बसीर, ईनूं, बल्लू, निक्कू निवासी धारीवाल, नज्जा, बसीर निवासी बसरुफ थाना सुजानपुर ने उनपर तेजधार हथियारों से हमला करके उनको घायल कर दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर उक्त सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनको पकड़ने के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।