फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   अवैध रुप से की जा रही माइनिंग के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा

अवैध रुप से की जा रही माइनिंग के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा

Fri, 31 May 2019 09:55 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
अवैध रुप से की जा रही माइनिंग के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा
गुरदासपुर। अवैध रुप से की जा रही माइनिंग के खिलाफपुलिस ने शिकंजा कसना तेज कर दिया है। दरिया ब्यास के किनारों पर अवैध माइनिंग करने के मामले में थाना भैणी मियां खां की पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से अवैध माइनिंग के लिए इस्तेमाल की जा रही दो टिप्पर, ट्रैक्टर ,ट्राली पोकलेन मशीन भी कब्जे में लिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएसपी कुलदीप सिंह विजिलेंस ब्यूरो गुरदासपुर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दरिया ब्यास के किनारों पर अवैध माइनिंग का काम चल रहा है। इसके बाद उन्होंने एक्सईएन जगदीश राज के नेतृत्व में दरिया ब्यास के किनारे पर टीम को भेजा। टीम ने वहां पर जाकर देखा कि करीब 10 लोग मशीनों के माध्यम से अवैध माइनिंग कर रहे। टीम 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान 3 लोग भागने में सफल रहे। आरोपियों की पहचान संतोख सिंह वासी कोट मजलिस, गुलशेर सिंह वासी गांव दियो जिला तरनतारन, जरनैल सिंह निवासी बुताला बाबा बकाला अमृतसर, संदीप सिंह निवासी दसूहा, नरेंद्र सिंह निवासी जोगवाल, विकास महाजन, जतिन महाजन निवासी पठानकोट, हरजिंदर सिंह निवासी बटाला के रूप में हुई है। दो अज्ञात व्यक्ति भी है ।
विज्ञापन

इसी तरह थाना दोरांगला में भी पुलिस ने अवैध माइनिंग करने के मामले में तीन लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मौके से स्वराज ट्रैक्टर और मिट्टी खोदने वाली मशीन भी बरामद की गई है। एएसआई लेखराज ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव आदियां में कुछ लोग एक जमीन से अवैध माइनिंग कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देखकर तीनों आरोपी मौके से ट्रैक्टर ट्रालियों को लेकर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने मिट्टी खोदने वाली मशीन व बिना नंबर का ट्रैक्टर कब्जे में लिया । आरोपियों की पहचान हरविंदर सिंह, अमरीक सिंह निवासी गांव आदियां के दौरान पर हुई। एक आरोपी का नाम पता फिलहाल पुलिस को पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed