फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   बटाला में गैंगस्टरों से बरामद होने वाली बुलेट प्रूफ जैकेट विदेशी

बटाला में गैंगस्टरों से बरामद होने वाली बुलेट प्रूफ जैकेट विदेशी

Wed, 29 May 2019 10:11 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
बटाला में गैंगस्टरों से बरामद होने वाली बुलेट प्रूफ जैकेट विदेशी
बटाला। गांव पब्बांराली में मंगलवार को पुलिस और गैंगस्टरों के बीच एक घंटा चली मुठभेड़ के बाद दबोचे गए दोनों गैंगस्टरों से बुलेट प्रूफ जैकेट बरामद हुई थी। इसके अलावा पुलिस ने हथियार और गोली-सिक्का भी बरामद किया था। आरोपियों से जो बुलेट प्रूफ जैकेट बरामद हुई है वह विदेशी है। घटनाक्रम के बाद पंजाब की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आम तौर पर यह जैकेट पुलिस, पैरामिल्ट्री फोर्स और सेना के पास होती है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक विभाग जो उन्हें बुलेट प्रूफ जेकेट देता है उसका वजन 10 किलो होता है जबकि आरोपियों से बरामद की गई जैकेट का वजन साढ़े 4 किलो है। क्वालिटी में भी अन्य जैकेटों से कई गुना बढ़िया है।
विज्ञापन

डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां बलबीर सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में इस बात का पता चला है कि इस जैकेट को मुहैय्या करवाने वाला पहले ही जेल में बंद है। बुधवार को दोनों आरोपियों शुभम और मनप्रीत सिंह को बटाला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें सात दिन के रिमांड पर भेज दिया है। गौरतलब है कि मंगलवार को फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव पब्बांराली के पास पुलिस ने दोनों गैंगस्टरों को काबू कर लिया था। उनके पास से पांच रिवाल्वर, एक राइफल, 25 हजार रुपये, एक बुलेट प्रूफ जैकेट और बड़ी संख्या में गोली-सिक्का बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed