फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   बैंक महिला अधिकारी से पर्स छीनने वाले दोनों लुटेरे भाई आरोपी गिरफ्तार

बैंक महिला अधिकारी से पर्स छीनने वाले दोनों लुटेरे भाई आरोपी गिरफ्तार

Sat, 29 Sep 2018 10:26 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
बैंक महिला अधिकारी से पर्स छीनने वाले दोनों लुटेरे भाई आरोपी गिरफ्तार
लूट के आरोप में दो भाई गिरफ्तार
विज्ञापन

महिला बैंक अधिकारी का पर्स छीना था
पुलिस ने लूटा गया पर्स किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। एक बैंक महिला अधिकारी से पर्स छीनने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार करने में किया है। आरोपियों से लूटा पर्स भी बरामद कर लिया गया है।
डीएसपी सिटी देव दत्त शर्मा ने बताया कि गत रात करीब 8 बजे बैंक अधिकारी दीवांशी निवासी नगर सुधार ट्रस्ट कालोनी बटाला रोड गुरदासपुर से ड्यूटी पूरी करके वापस स्कूटी पर जा रही थी। कालोनी की तरफ मुड़ने के लिए स्कूटी को धीरे किया। इसी बीच मुंह पर कपड़ा बांधे मोटर साइकिल सवार दो लुटेरों ने दीवांशी की स्कूटी में पैरों के पास रखा पर्स छीन लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिनले पर थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज करके घटना की जानकारी सभी नाकों पर दी।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि आरोपियों को पुलिस ने लोगों की सहायता से कुछ देर बाद गुरदासपुर शहर से पकड़ लिया। उन्होंने बताया आरोपियों ने घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल की नंबर प्लेटों पर मिट्टी का लेप लगा रखा था। आरोपियों से महिला से छीना पर्स जिसमें उसकी राशि, ए.टी.एम कार्ड तथा बैंक के जरूरी दस्तावेज थे वह भी बरामद कर लिए गए है। आरोपियों की पहचान मंदीप सिंह और उसके भाई गुरदीप सिंह निवासी गांव बियानपुर सिधपुर के रुप में हुई। पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी मंदीप सिंह के विरुद्ध पहले भी कुछ केस चल रहे है और वह कुछ दिन पहले जमानत पर जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed