फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   गुरदीप पहलवान का रविवार की शाम श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के शमशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार

गुरदीप पहलवान का रविवार की शाम श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के शमशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 03 Jun 2018 10:20 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
गुरदीप पहलवान का रविवार की शाम श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के शमशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार
कांग्रेसी पार्षद के अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में उमड़े लोग
विज्ञापन

गुरुनगरी की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर लोगों ने जताई चिंता
पहलवान की आठ गोलियां मारकर की गई थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। गैंगवार में शनिवार को मारे गए कांग्रेसी पार्षद गुरदीप पहलवान का रविवार को शाम श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के शिवपुरी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बड़े बेटे अभिराज सिंह ने उनकी चिता को मुखाग्नि भेंट की। इस मौके पर राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, औद्योगिक संगठनों के अलावा प्रजापति बिरादरी के भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी। इस दौरान पुलिस के कई आला अधिकारी, पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात थे। इस दौरान पहुंचे लोगों ने शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी चिंता जताई। जबकि मामले में अब तक एक भी बदमाश गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
पोस्टमार्टम के बाद गुरदीप सिंह पहलवान का शव टेलीफोन एक्सचेंज के नजदीक स्थित निवास पर लाया गया। वहां पर केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सोनी, जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान जुगल किशोर शर्मा ने उनके शव को कांग्रेस के झंडे से लपेटकर श्रद्धांजलि दी। उसके बाद हजारों के सैलाब के बीच चली शव यात्रा श्री दुर्ग्याणा शिवपुरी पहुंची।
विज्ञापन


सैर करते वक्त मारी थी गोलियां
बता दें कि शनिवार को पहलवान को गोल बाग पार्क में सैर करते वक्त शाम को तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनको आठ गोलियां मारी गई थीं। इनमें से दो को पोस्टमार्टम के दौरान तथा तीन को आपरेशन करके निकाला गया, जबकि दो गोलियां नहीं निकल सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये नेता पहुंचे अंतिम संस्कार में
फिलहाल इस हत्याकांड को लेकर पुलिस चौकस हो गई है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है। शिवपुरी में अंतिम संस्कार के मौके पर कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, ओमप्रकाश सोनी, सांसद श्वेत मलिक व गुरजीत सिंह औजला, विधायक डॉ. राजकुमार, सुनील दत्ती और इंद्रबीर सिंह बुलारिया, पंजाब महिला कांग्रेस की प्रधान ममता दत्ता, पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला, मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू, पूर्व मंत्री अनिल जोशी, जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान जुगल किशोर शर्मा, भाजपा के प्रधान राजेश हनी ने पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख साझा किया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।


पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
गुरदीप पहलवान की हत्या की निंदा करते हुए प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। पंजाब पुलिस के डीजीपी सहित सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी शहर की सुरक्षा में तैनात हो पुलिस चप्पे चप्पे की सुरक्षा की बात कह रही है। ऐसे में पार्षद की हत्या होना पुलिस की कारगुजारी पर सवालिया खड़ा करती है। जिस भी व्यक्ति ने गुरदीप पहलवान की हत्या की है, वह बहुत ही प्रोफेशनल रहा होगा। सरकार और उसका पुलिस तंत्र क्या कर रहा है। अमृतसर में आए दिन आपराधिक वारदातें हो रही हैं और पुलिस अधिकारी चैन की बांसुरी बजा रहे हैं। यह घटना पुलिस की नाकामी का सबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed