फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   नआरआई के घर से सोने के जेवरात और एफडी सार्टिफिकेट चोरी

नआरआई के घर से सोने के जेवरात और एफडी सार्टिफिकेट चोरी

Wed, 31 Oct 2018 10:34 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
नआरआई के घर से सोने के जेवरात और एफडी सार्टिफिकेट चोरी
एनआरआई के घर से जेवर और एफडी सर्टिफिकेट चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। एनआरआई के घर के ताले तोड़कर चोरों ने जेवर और छह लाख की एफडी सर्टिफिकेट समेत जरूरी कागजात चुरा लिए। घर के सभी पारिवारिक सदस्य अपने रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह में गए हुए थे और घर में कोई नहीं था। पुलिस थाना रंगड़ नंगल ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गांव भंबोई की रहने वाली परमजीत कौर ने बताया कि उसका पति विदेश में है। वह अपने बच्चों समेत गांव मधु छागा में अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए गई हुई थी। घर में कोई नहीं था। उनके पड़ोसी साबा ने उन्हें फोन किया कि उनके घर के मेनगेट और लौबी के दरवाजे के ताले टूटे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद जब वह घर पहुंची तो उन्होंने देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। घर में रखी एक जोड़ी सोने की बालियां, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का ब्रेसलेट, 6 लाख की एफडी के सर्टिफिकेट गायब थे। रंगड़ नंगल पुलिस के एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने परमजीत कौर के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed