फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पत्नी समेत ससुराल वालों से तंग आकर सल्फास निगली, मौत

पत्नी समेत ससुराल वालों से तंग आकर सल्फास निगली, मौत

Sat, 13 Oct 2018 09:24 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
पत्नी समेत ससुराल वालों से तंग आकर सल्फास निगली, मौत
ससुराल वालों से तंग होकर की आत्महत्या
विज्ञापन

औलाद न होने के कारण तंग करते, मायके रहने चली गई थी पत्नी
भाई के बयानों पर पत्नी, सास ,ससुर समेत छह के खिलाफ केस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। ससुराल वालों से तंग आकर एक युवक ने सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान विशाल जोशी (33) पुत्र रुप लाल जोशी निवासी गोपाल नंगर मोहल्ला बहरामपुर रोड़ के रुप में हुई। एसएसपी ने लिखे गए सुसाइड नोट में विशालने अपनी मौत का जिम्मेवार पत्नी समेत छह लोगों को बता। मृतक के भाई सुनील जोशी के बयान पर थाना सिटी की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि विशाल जोशी का विवाह आशिमा कालिया पुत्री किशोर कालिया निवासी काहनूवान के साथ जुलाई 2012 को हुआ था। विशाल बाल सुरक्षा कार्यालय पठानकोट में तैनात था। आशिमा इसी विभाग में गुरदासपुर तैनात थी। इनके कोई औलाद नही थी इस पर उसकी पत्नी और ससुराल वाले उसे तंग कसते रहते थे। आशिमा 25-30 दिनों से अपने मायके काहनूवान रहने के लिए चली गई थी। ससुराल वाले उस पर नाजायज संबंध रखने का आरोप लगाते थे और तलाक की धमकी देते थे। जिसके चलते वह मानसिक तौर पर काफी परेशान था। विशाल ने शुक्रवार की रात बहरामपुर रोड पर एक निजी स्कूल के सामने खाली प्लाट में सल्फास निगल ली। विशाल ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी आशिमा, ससुर किशोर कालिया, सास पिंकी कालिया, चाचा ससुर मुरली पीर, भुआ सास इरा निवासी गुरदासपुर और उसके बेेटे मनी शर्मा को बताया। पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed