फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ससुराल से तंग परेशान होकर महिला ने की आत्म हत्या

ससुराल से तंग परेशान होकर महिला ने की आत्म हत्या

Tue, 21 Nov 2017 10:42 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
ससुराल से तंग परेशान होकर महिला ने की आत्म हत्या
ससुरालियों से परेशान होकर महिला दी जान
विज्ञापन

पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
गांव काहलांवाली में एक महिला ने ससुरालियों से तंग आकर खुदकुशी कर ली। पुलिस थाना डेरा बाबा नानक ने पति सोनू मसीह, ससुर मक्खन सिंह और सास ऊषा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल तीनों आरोपियों में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया।
पुलिस थाना डेरा बाबा नानक के एसएचओ विश्वामित्र के अनुसार सर्बजीत कौर नेे पुलिस को शिकायत दी कि उनकी बेटी पूजा (28) की शादी 9 साल पहले गांव काहलांवाली के रहने वाले सोनू मसीह से हुई थी। उसके ससुराली पूजा को बेवजह परेशान करते और उससे मारपीट भी करते थे। इस कलह की वजह से उनकी बेटी हमेशा परेशान रहती थी। इसके बारे में उसने कई बार बताया था, मगर पूजा का मायका परिवार उसे समझाकर उसे घर बसाने के लिए वापिस उसके ससुराल भेज देता था।
विज्ञापन

18 नवंबर को उसके दामाद सोनू मसीह का फोन आया और उसने बताया कि उनकी बेटी पूजा को आग लग गई है। इसके बाद वे बेटी के ससुराल गांव काहलवांवाली पहुंचे। वे उसको अमृतसर के श्री गुरु राम दास अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान सोमवार देर रात को उसकी मौत हो गई। एसएसओ विश्वामित्र ने बताया कि पुलिस ने मृतक महिला की मां सर्बजीत कौर के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ थाना डेरा बाबा नानक में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed