{"_id":"5bb8e578867a5514b73d6f04","slug":"131538844024-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेअदबी करने वाले युवक का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैंद,पुलिस की 25 टीमें तलाश में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेअदबी करने वाले युवक का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैंद,पुलिस की 25 टीमें तलाश में जुटी
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बेअदबी के आरोपी दिखे सीसीटीवी कैमरे में
पुलिस की 25 टीमें तलाश में जुटीं, मामला गांव ऊधनवान में धार्मिक ग्रंथों के अपमान का
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। गांव ऊधनवाल में 3 अक्तूबर को गुरबाणी की पोथिओं और गुटका साहिब के हुये अपमान के मामले में पुलिस के हाथ सीसीटीवी कैमरों में एक आरोपी युवक के फुटेज लगे हैं। पुलिस को फुटेज मिलने से लग रहा है कि पुलिस जल्द ही इस मामले को हल कर लेगी। वहीं पुलिस ने फुटेज मिलते ही कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस को यह फुटेज उसी गुरुद्वारा साहिब के सीसीटीवी कैमरों से मिली हैं जहां से आरोपी ने धार्मिक ग्रंथों और गुरुओं के स्वरूपों को चुराया था। वहीं गुरुद्वारा कमेटी इन पवित्र ग्रंथों की चोरी के मामले के बारे में पुलिस को सूचित न करने पर कई सवाल खडे़ कर रहा है। इस संबंध में एसएचओ थाना घुमाण ललित कुमार ने बताया कि मामले में बेअदबी करने वाले युवक की तलाश की जा रही है, जिसके लिए बटाला पुलिस ने 25 टीमें बनाई हैं, जो अलग-अलग लोकेशन पर काम रही हैं। इसके अलावा डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर वरिंदरप्रीत सिंह ने बताया कि एक युवक गुरुद्वारा से चार पोथियां और चार गुटका साहिब चुरा कर एक गठरी में बांध जा रहा है। पुलिस ने फुटेज मिलने के बाद अपनी थ्यूरियों पर काम करना शुरू कर दिया है। जब डीएसपी से पूछा गया कि इस चोरी के बारे में गुरूद्वारा साहिब के ग्रंथी ने पुलिस को सूचित क्यों नही किया तो डीएसपी ने बताया कि वह इसी बात को लेकर इंकवारी कर रहें हैं।
बता दें कि तीन अक्तूबर की रात गांव ऊधनवाल में एक गंदी जगह पर एक बंद गठरी से गुरबाणी की चार पोथियां, चार गुटका साहिब और गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन स्वरूप मिले थे। घुमाण पुलिस ने धारा 295 के तहत मामला दर्ज किया था।