फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   किराये के मकान में चला रहा था चाइनीज डोर की फैक्ट्री, छापा

किराये के मकान में चला रहा था चाइनीज डोर की फैक्ट्री, छापा

Wed, 27 Mar 2019 10:07 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 27 Mar 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
किराये के मकान में चला रहा था चाइनीज डोर की फैक्ट्री, छापा
चाइनीज डोर की फैक्टरी पर छापा
विज्ञापन

मामला दर्ज, तीन मशीनें, डेढ़ हजार गट्टू और अन्य सामान जब्त
तरनतारन। पुलिस ने कस्बा दोबुर्जी में किराये के मकान में पाबंदीशुदा चाइनीज डोर की फैक्टरी चलाने का भंडाफोड़ करते हुए छापामारी कर तीन मशीनें, डेढ़ हजार गट्टू और अन्य सामान जब्त किया है। पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक को भी गिरफ्तार किया है। डीएसपी कमलजीत सिंह औलख ने बताया कि थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह चाहल को सूचना मिली थी कि नूरदी अड्डा तरनतारन निवासी नंदन कुमार पुत्र अमरीक लाल चाइनीज डोर का कारोबार करता है। इस पर चौकी दोबुर्जी प्रभारी नरेश कुमार ने आरोपित पर नजर रखनी शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि दोबुर्जी कस्बे में गांव खारा के पास किराए के मकान में चाइनीज डोर की फैक्टरी चलाई जा रही है। इस पर पुलिस ने तुरंत छापा मारा। फैक्टरी मालिक नंदन कुमार को ड्रैगन डोर तैयार करने वाली तीन मशीनों, डेढ़ हजार गट्टू, विभिन्न प्रकार का धागा, स्टीकर, गूंद व अन्य सामान समेत काबू कर लिया गया। डीएसपी औलख ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सिटी तरनतारन में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed