{"_id":"5b4788d14f1c1b56238b613a","slug":"121531414737-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने पर केस दर्ज
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने पर केस दर्ज
तरनतारन। थाना कच्चा-पक्का की पुलिस ने एक महिला की जबरदस्ती फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में एक ग्रंथी सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह गांव के गुरुद्वारा साहिब में सेवा करने के बाद कीर्तन करने के लिए बैठी थी। वहां पर गांव का अर्शदीप सिंह आकर उसके पास बैठ गया। आरोपी उसे गलत नियत के साथ देखने लगा। इतने में गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी गुरजीत सिंह और साहिब सिंह ने उन दोनों की फोटो खींच ली। उसके मना करने के बावजूद भी आरोपियों ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस कारण उसे शर्मिंदगी उठानी पड़ी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई जस्सा सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।