फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   रंजिशन मारपीट के मामले में इंसाफ की गुहार लगाई

रंजिशन मारपीट के मामले में इंसाफ की गुहार लगाई

Tue, 30 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
रंजिशन मारपीट के मामले में इंसाफ की गुहार लगाई
रंजिशन मारपीट के मामले में इंसाफ की गुहार लगाई
विज्ञापन

वार्ड नं 39 के परिवार ने पार्षद पर लगाया मारपीट करने का आरोप
पार्षद गणेश ने आरोपों को सिरे से नकारा
पठानकोट।
शहर के वार्ड नं 39 के अधीन आते मोहल्ला चार मरला क्वार्टर के एक परिवार ने रंजिशन मारपीट के पुराने मामले में इंसाफ करने की गुहार पुलिस से की है। परिवार ने अपने वार्ड के पार्षद पर मारपीट करने और झूठा मामला दर्ज करवाने का आरोप लगाया है। वहीं वार्ड के पार्षद ने परिवार द्वारा लगाये गए आरोपों को नकारा गया है।
स्थानीय निजी होटल में प्रेस वार्ता करते हुए मोहल्ला चार मरला क्वार्टर निवासी रत्न सिंह, उनकी पत्नी अमरजीत कौर, बेटा प्रितपाल सिंह व अन्य ने बताया कि बीते साल के सितंबर महीने में पुरानी रंजिश के चलते पार्षद गणेश व कुछ अन्य लोग मिलकर जबरदस्ती उनके घर में घुस गए थे। तेजधार हथियारों से लैस पार्षद व अन्य लोगों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया था। जिसके बाद उनका परिवार ईलाज के लिए सिविल अस्पताल गया और वहां पर भी उक्त लोगों ने उनपर हमला किया। जिसके बाद वह मामले में राजीनामे के लिए प्रयास करते रहे। लेकिन दूसरे गुट ने राजीनामा नहीं किया और उल्टा हमारे खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत झूठा मामला दर्ज करवा दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि वह विरोधी गुट के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर वार्ड न 39 के पार्षद गणेश कुमार ने बताया कि उक्त परिवार द्वारा लगाये गए सभी आरोप निराधार व झूठे हैं। बीते साल सितंबर महीने में वह वार्ड में किसी अन्य परिवार का झगड़ा सुलझाने के लिए गए थे। इसी दौरान उक्त परिवार के सदस्य बिना बात के गाली गलौच करने लगे व मारपीट पर उतारू हो गए। जिसके बाद उन्होनें पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने अपनी जांच के बाद ही कार्रवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो -3- पठानकोट में पार्षद पर आरोप लगाता हुआ वार्ड नं 39 का एक परिवार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed