{"_id":"5b7d909642c79246547c47e5","slug":"11534955670-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने वाले पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने वाले पर मामला दर्ज
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़ करने वाले पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। थाना सुजानपुर की पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने के आरोप में सुजानपुर निवासी युवक पर मामला दर्ज किया है। सुजानपुर के गांव इस्लामपुर निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोजाना की तरह सुबह सुजानपुर पुल नंबर-5 पर कामकाज के सिलसिले में बमियाल जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी। सुजानपुर निवासी अनिल कुमार उर्फ मिंटू वहां आया और अश्लील हरकतें करने लगा। इतनी देर में बस आई तो उसने बस में पीछा शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि जब वह कठुआ में बस से उतरी तो उसने जबरदस्ती उसके आगे बाइक खड़ी की और उसे बाइक पर बैठाने के लिए खींचतान करने लगा। उसने अश्लील बातें की। विरोध के बीच आसपास खड़े लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी भाग निकला। जांच अधिकारी एसआई रुपिंद्रजीत कौर ने बताया कि आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है।