फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   शराब ठेकेदारों ने हवा में फायर किए फायर,6 के विरुद्ध मामला दर्ज

शराब ठेकेदारों ने हवा में फायर किए फायर,6 के विरुद्ध मामला दर्ज

Tue, 07 Aug 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
शराब ठेकेदारों ने हवा में फायर किए फायर,6 के विरुद्ध मामला दर्ज
शराब ठेकेदारों ने किए हवाई फायर, छह के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। निकटवर्ती गांव भुकरा में सोमवार रात शराब के ठेकेदारों ने फायरिंग की। सदर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
गुरदासपुर सदर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अमरीक सिंह ने बताया कि गांव भुकरा में शराब के ठेकेदार व उसके कारिंदों ने काबुल सिंह निवासी भुकरा को पकड़ लिया और उस पर शराब बेचने का आरोप लगाकर पीटा। इसी दौरान काबुल सिंह के पीछे-पीछे ठेकेदार व कारिंदे उसके घर के पास भी चले गए और वहां जाकर शोर मचाया। इस दौरान काबुल सिंह और उसके पारिवारिक सदस्यों ने उनपर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। साथ ही हमला किया। शराब के ठेकेदारों के कारिंदे की नाक पर चोट लगने के कारण उसे गंभीर हालत में अमृतसर अस्पताल भेज दिया गया। सूचना मिलने पर शराब ठेकेदार स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने 12 बोर राइफल और 32 बोर लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और दोनों तरफ के लोगों को शांत करवाया। मंगलवार सुबह मौके पर जांच-पड़ताल करने पर वहां से पुलिस को 12 बोर राइफल का एक खोल और 32 बोर रिवाल्वर के दो खोल मिले हैं। इस संबंधी 6 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed