फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   चोला साहिब के दर्शन में आई संगत की जेबे साफ करने वाला गिरोह पकड़ा

चोला साहिब के दर्शन में आई संगत की जेबे साफ करने वाला गिरोह पकड़ा

Mon, 05 Mar 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
चोला साहिब के दर्शन में आई संगत की जेबे साफ करने वाला गिरोह पकड़ा
जेबकतरा गिरोह से 5 सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

चोला साहिब के दर्शन में आई संगत की जेबें साफ करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
डेरा बाबा नानक में आयोजित श्री गुरू नानक देव जी महाराज के पवित्र चोला साहिब के दर्शन में शामिल होने वाली संगत की जेबों को साफ करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को कलानौर पुलिस ने लोगों की मदद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं, जो लोगों की जेब काटने में सक्रिय भूमिका निभाती थीं।

पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति नवतेज सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गांव धामिया जिला होशियारपुर अपने गांव के लोगों के साथ इस पवित्र मेले में गया था। जब वह कलानौर में फल विक्रेता से फल खरीदने लगा तो उसने पाया कि उसकी जेब में रखा पर्स चोरी हो चुका था। पर्स मे 12 हजार रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस आदि थे। हताश होकर नवतेज सिंह अपने साथियों के साथ डेरा बाबा नानक की तरफ जा रहा था। उसके एक साथी मंजीत सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह निवासी गांव धामिया ने एक व्यक्ति को किसी अन्य व्यक्ति की जेब काटते हुए देखा। इस पर मंजीत सिंह व नवतेज सिंह ने लोगों की मदद से उस जेब काटने वाले पर काबू किर लिया। उसकी पहचान डेनियल मसीह पुत्र डेविड मसीह निवासी धारीवाल के रूप मे हुई। लोगों ने डेनियल मसीह को पुलिस के हवाले कर दिया। कलानौर पुलिस ने डेनियल से की गई पूछताछ के आधार पर उसके साथी भोला मसीह पुत्र दर्शन मसीह निवासी धारीवाल, रोहित पुत्र प्रेम निवासी निवासी धारीवाल, जीना पत्नी कश्मीर और रानी पत्नी इन्द्र मसीह निवासी गांव पख्खोके को भी गिरफ्तार किया। इससे दो मोबाइल, पांच खाली पर्स और 1800 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed