फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सेब की पेटियों की नीचे छुपा 205 किलो भुक्की ला रहे 2 लोग पकड़े

सेब की पेटियों की नीचे छुपा 205 किलो भुक्की ला रहे 2 लोग पकड़े

Thu, 18 Oct 2018 10:24 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
सेब की पेटियों की नीचे छुपा 205 किलो भुक्की ला रहे 2 लोग पकड़े
205 किलो भुक्की के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

ट्रक में सेब की पेटियों के नीचे छुपाया गया था नशा
श्रीनगर से खरीदकर लाए थे भुक्की, दसूहा में करना था सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
जिला पुलिस ने ट्रक में सेबों के नीचे छुपाकर 205 किलो भुक्की ला रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की भुक्की श्रीनगर से खरीदकर दसूहा में बेचने की योजना थी। माधोपुर में त्योहारी सीजन को देखते हुए लगाए गए नाके पर पकड़े गए। वीरवार शाम एसएसपी विवेकशील सोनी ने इसकी जानकारी दी।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने दशहरे को लेकर बढ़ाई गई सिक्योरिटी के तहत इंटर स्टेट नाका माधोपुर में लगाया था। पुलिस ने नोट किया कि ट्रक ने कुछ दिनों के दौरान श्रीनगर के तीन चक्कर लगाए हैं। बुधवार रात ट्रक दोबारा श्रीनगर से आया तो उसकी चेकिंग की गई। इसमें पाया गया कि आरोपियों ने सेब की पेटियों के नीचे 205 किलो भुक्की भी छिपाई है। इसके बाद पुलिस ने भुक्की और ट्रक को कब्जे में लिया। आरोपियों की पहचान गांव गहोर मुल्लापुर लुधियाना निवासी ट्रक मालिक सुखविन्द्र सिंह और गांव भिखोवाल जिला होशियारपुर निवासी दविन्द्र सिंह के रूप में हुई है। एसएसपी ने बताया कि भुक्की की अधिकतर खेती ठंडे इलाकों में होती है। आरोपियों ने डबल कमाई के चक्कर में श्रीनगर से भुक्की खरीदी जिसे दसूहा में सप्लाई किया जाना था। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


फोटो:-1-भुक्की के साथ पकड़े आरोपियों के साथ एसएसपी व अन्य पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed