फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   डेरा रोड पर एक ही रात में चोरों ने पांच दुकानों को निशाना बनाया

डेरा रोड पर एक ही रात में चोरों ने पांच दुकानों को निशाना बनाया

Wed, 22 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
डेरा रोड पर एक ही रात में चोरों ने पांच दुकानों को निशाना बनाया
चोरों ने पांच दुकानों को निशाना बनाया
विज्ञापन

दो दुकानों से उड़ाया सामान, तीन से खाली हाथ जाना पड़ा
तीन दुकानों के ताले तोड़े और दो दुकानों में सेंध लगाई
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। थाना सिविल लाइन के अंतर्गत डेरा रोड गोखूवाल इलाके में मंगलवार की रात चोरों पांच दुकानों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने दो दुकानों में से सामान चोरी कर लिया और तीन दुकानों से चोरों को खाली हाथ ही जाना पड़ा। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से पक्का नाका लगाने की मांग की है।
फ्रेंडस मेडिकल स्टोर के मालिक नोबी मट्टू निवासी हसनपुर ने बताया कि बुधवार की सुबह दुकान खोली तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। पड़ताल करने पर दुकान के पिछली ओर लगाए गेट के साथ वाली दीवार टूटी मिली। चोर दीवार तोड़कर इसी दरवाजे से दुकान में दाखिल हुए हैं। चोर उनकी दुकान से 40 हजार रुपये व अन्य सामान ले गए हैं। इसी तरह, गुरुकृपा आटो इलेक्ट्रिकल्स के मालिक रमन निवासी ओहरी चौक ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान के शटर के ताले तोड़े हैं। दुकान से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है। एमएच इंटरप्राइजेज के मालिक नंदन निवासी धर्मपुरा कालोनी ने बताया कि दुकान खोलने पर पिछली दीवार टूटी मिटी। पड़ताल करने पर पता चला कि दुकान से कुछ भी चोरी नहीं हुआ था।
विज्ञापन

उधर, विजय स्कूटर मैकेनिक नाम की दुकान के मालिक विजय निवासी गांव विझवां ने बताया कि वह भी जब सुबह दुकान पर आए तो शटर के ताले मिले। दुकान कुछ भी चोरी नहीं हुआ है। इसी तरह, शेरा आटो इलेक्ट्रानिक के मालिक सिमरनजीत निवासी शुक्रपुरा ने बताया कि वह सुबह दुकान खोलने के लिए आया तो ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। पड़ताल करने पर पता चला कि रिपेयर के लिए आई 6 बैटरियां, 2 सेल्फ, 2 इंडीकेशन, 11 रेडिऐटर और गल्ले से करीब 80 हजार रुपये गायब थे। थाना सिविल लाइन के एसएचओ प्रभजोत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने सभी दुकानों का मौका मुआयना किया है। चोरो की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘15 दिनों में 9 चोरियां, पुलिस केवल ले रही जायजा’
दुकानदारों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से इलाके में चोरियों का सिलसिला जारी है। अब तक करीब 9 चोरियां हो चुकी हैं। घटना की सूचना देने पर पुलिस केवल जायजा लेती है। अब तक किसी भी चोर को पकड़ा नहीं गया है।इलाके में ही बार-बार चोरी हो रही है। यह केवल एक व्यक्ति का काम नहीं है, पूरा चोर गिरोह है। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि डेरा रोड नजदीक गोखूवाल के पास पक्का नाका लगाया जाए और चोरी के आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed