{"_id":"5a6a0de34f1c1b805a8b60b6","slug":"111516899811-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे पिता से अवैद्य राइफल और चोरी का मोटरसाइकिल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे पिता से अवैद्य राइफल और चोरी का मोटरसाइकिल बरामद
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैैध राइफल, चोरी की मोटरसाइकल समेत आरोपी धरा
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। पुलिस ने आपराधिक छवि के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे एक अवैैध राइफल और चोरी की मोटरसाइकल बरामद की है। डीएसपी सुच्चा सिंह बल ने वीरवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस जिला बटाला में असामाजिक तत्वों और अपराधी किस्म के लोगों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ रखा है। थाना सेखवां के एसएचओ इंस्पेक्टर अरविंदर सिंह को सूचना मिली थी कि गांव जोगी चीमा का रहने वाला निहंग मलूक सिंह और उसका बेटा शमशेर सिंह इलाके में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए सरगर्म हो रहे हैं। उनके पास अवैध हथियार और चोरी की मोटरसाइकल भी हैं। एसएचओ अरविंदर सिंह ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मलूक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से अवैध राइफल और चोरी की मोटरसाइकल बरामद की, लेकिन मलूक सिंह का बेटा शमशेर सिंह पुलिस के हाथ नहीं आया। डीएसपी सुच्चा सिंह ने बल्ल ने बताया कि फरार आरोपी शमशेर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।