फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   -एसटीएफ और सीआईए टीमों ने किया काबू

-एसटीएफ और सीआईए टीमों ने किया काबू

Wed, 01 Aug 2018 11:21 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
-एसटीएफ और सीआईए टीमों ने किया काबू
81 नशीले कैप्सूल और 50 ग्राम गांजे के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

-एसटीएफ और सीआईए टीमों ने किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। एसटीएफ पठानकोट ने सुंदरनगर निवासी व्यक्ति को 81 नशीले कैप्सूल और सीआईए स्टाफ की टीम ने गतोरा निवासी व्यक्ति को 50 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के एएसआई सोमराज ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ ढांगू रोड पर गश्त पर थे कि वहां गली से एक व्यक्ति पैदल जा रहा था जोकि पुलिस पार्टी को देखकर मुड़ गया और अपनी जेब से लिफाफा नीचे फेंक दिया। एसटीएफ ने उसे राउंड अप कर लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें से पारवन स्पास के 81 नशीले कैप्सूल निकले, आरोपी व्यक्ति की पहचान सुंदरनगर निवासी जुगल किशोर के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरे मामले में सीआईए स्टाफ के एएसआई ने बताया कि वह अपने साथी के साथ बाइक पर ही गश्त कर रहे थे कि मलिकपुर-गतौरा रोड पर पुली के पास खूफिया जानकारी के आधार पर युवक को रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा। पीछा कर जब उसे पकड़ा गया और तलाशी ली तो उसके पास से 50 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान अश्विनी कुमार निवासी गतौरा के रूप में हुई है। युवक खुद भी गांजे का आदी था और बेचने का काम भी करता था। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed