{"_id":"625060f13c1d85780f23629a","slug":"crche-opened-for-taking-care-of-children-of-police-personnel-in-police-commissionerate-amritsar-news-pkl4470682190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस कर्मियों के बच्चों की देखभाल के लिए खुला क्रेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस कर्मियों के बच्चों की देखभाल के लिए खुला क्रेच
विज्ञापन
अमृतसर। अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट में शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह गिल ने पुलिस लाइन में एक नई शुरुआत करते हुए शिशुगृह की शुरुआत की है। इस अवसर पर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर डी सुडरविजी, आईपीएस अधिकारी रवि कुमार और पीपीएस अधिकारी गुरविंदर बीर सिंह संधू भी मौजूद थे।
पुलिस कमिश्नर डा. गिल ने पुलिस लाइन में शिशुगृह की शुरुआत करते हुए कहा कि इसमें पंजाब पुलिस की महिला कर्मचारियों के बच्चों की देखभाल की जाएगी। अमृतसर कमिश्नरेट में 528 महिला पुलिस कर्मचारी ड्यूटी कर रहीं हैं। इनमें से जिनके बच्चे छोटे हैं और वे (महिला पुलिस कर्मी) उन्हें कहीं छोड़कर नहीं आ सकते, उनके लिए यह नई पहल की गई है। इसके शुरू होने पर पंजाब पुलिस की महिला कर्मचारी अपने बच्चों के लिए निश्चिंत होकर पूरी लगन से ड्यूटी कर पाएंगी।
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर डी. सुडरविजी ने बताया कि पुलिस लाइन में शुरू किए गए शिशुगृह में महिला पुलिस कर्मचारी तथा महिला दर्जा चार कर्मचारी तैनात किए गए हैं। जो दो शिफ्टों में काम करेंगे। सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 1 बजे से लेकर रात 8 बजे तक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस शिशुगृह में बच्चों के लिए दीवारों पर कार्टून और पढ़ाई से संबंधित वॉल पेपर लगाए गए हैं। इसके साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए शिशुगृह में तरह-तरह के खिलौने, खाने-पीने का सामान भी उपलब्ध करवाया जाएगा।