फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Crackdown on Cross-Border Terror Module Amritsar One Arrested Hand Grenades Foreign Pistols Recovered

Amritsar: सीमा पार आतंकी मॉड्यूल पर कार्रवाई, एक गिरफ्तार; चार हैंड ग्रेनेड और दो विदेशी पिस्तौल बरामद

Thu, 16 Apr 2026 10:04 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Thu, 16 Apr 2026 10:04 AM IST
सार

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में था और उनके निर्देश पर हथियारों की सप्लाई तथा नेटवर्क को मजबूत करने का काम कर रहा था।

विज्ञापन
Crackdown on Cross-Border Terror Module Amritsar One Arrested Hand Grenades Foreign Pistols Recovered
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने सीमा पार से संचालित आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसओसी अमृतसर और एसएसओसी मोहाली की टीमों ने मिलकर की। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चार हैंड ग्रेनेड, दो विदेशी पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।

विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में था और उनके निर्देश पर हथियारों की सप्लाई तथा नेटवर्क को मजबूत करने का काम कर रहा था। शुरुआती पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए संपर्क में रहता था और उसे विभिन्न स्थानों पर हथियार पहुंचाने के निर्देश दिए जाते थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी के तार चंडीगढ़ में हुए ग्रेनेड हमले से जुड़े मॉड्यूल से भी जुड़े हैं। इस एंगल पर विशेष रूप से जांच की जा रही है ताकि हमले की साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके। बरामद हथियारों की फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि इनका इस्तेमाल पहले किसी वारदात में हुआ है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें अब इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। साथ ही सीमा पार से होने वाली हथियार तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय कर कार्रवाई जारी है।


डीजीपी ने कहा कि राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस तरह के मॉड्यूल पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed