फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Court extended police remand of terrorist Nachhatar

कोर्ट ने आतंकी नछत्तर का बढ़ाया पुलिस रिमांड

Sat, 17 Sep 2022 11:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Court extended police remand of terrorist Nachhatar
तरनतारन। बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से संबंधित तीन आतंकियों में से नछत्तर सिंह मोती निवासी भट्ठल सहिजा सिंह का अदालत ने तीन दिन का और पुलिस रिमांड बढ़ा दिया है। उसके दो साथियों आतंकी सुखदेव सिंह उर्फ शेरा निवासी गंडीविंड और हरप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला निवासी चौधरीवाल को अदालत ने जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आठ सितंबर को जिले के कस्बा सरहाली के पास इन आतंकियों को डेढ़ किलो आइईडी, दो पिस्टलों और बिना नंबरी बाइक सहित गिरफ्तार किया गया था। सात दिन के रिमांड पर रहे नछत्तर सिंह मोती ने पुलिस के समक्ष कई राज खोले हैं जिनके माध्यम से बब्बर खालसा इंटरनेशनल, आइएसआई, गैंगस्टरों और नशा तस्करों से गठबंधन बाबत पता चला है।
विज्ञापन

आतंकी नछत्तर ने पुलिस को बताया है कि विदेश से फंडिंग लेने वाले कनाडा निवासी लखबीर सिंह लंडा का पाकिस्तान में बैठे हरविंदर सिंह रिंदा के साथ संपर्क है। रिंदा पाकिस्तान की आइएसआई से सीधी बात करता है। उसने बताया है कि आइएसआई से संबंधित दो पाक तस्करों की ओर से पंजाब को दहलाने के लिए आइईडी, असलहा और मादक पदार्थों की खेप को ड्रोन के माध्यम से तरनतारन क्षेत्र में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यह सामग्री कहां है, इसका पता लगाने के लिए नछत्तर से और पूछताछ की जानी थी। इसी आधार पर स्थानीय पुलिस ने अदालत में नई अर्जी लगाकर मोती का और रिमांड मांगा। सूत्रों की मानें तो आइईडी के मामले में स्थानीय पुलिस के हाथ जो भी जानकारी लगी है, उसकी विस्तृत जानकारी गृह विभाग को भेज दी गई है ताकि मामले की अगली जांच एनआईए को सौंपी जा सके। उधर, एसपी (आई) विशालजीत सिंह ने बताया कि तीनों आतंकियों से पूछताछ में काफी जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed