फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Counter Intelligence caught a smuggler with ten kilos of heroin.

Amritsar News: काउंटर इंटेलिजेंस ने दस किलो हेरोइन के साथ एक तस्कर को किया काबू

Wed, 19 Feb 2025 10:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Wed, 19 Feb 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Counter Intelligence caught a smuggler with ten kilos of heroin.
आरोपी के पाकिस्तान में तस्करों के साथ संबंध, तीन साल से कर रहा था नशे का कारोबार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। हेरोइन की खेप देने जा रहे एक आरोपी को काउंटर इंटेलिजेंस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम हरमनदीप सिंह और गांव घुमानपुरा का रहने वाला है। आरोपी से पुलिस ने दस किलो हेरोइन की खेप बरामद की है।
आरोपी पिछले कई सालों से हेरोइन तस्करी कर रहा है और पाकिस्तान के कुख्यात तस्कर चाचा बावा के संपर्क में था। आरोपी उसी से खेप मंगवाता और इसके बाद विभिन्न जगहों पर इसकी डिलीवरी कर देता था।
विज्ञापन

काउंटर इंटेलिजेंस के डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ दिन पहले पाकिस्तान से बड़ी खेप सीमा के इस पार भेजी गई है, जिसे उक्त आरोपी ने रिसीव किया था और ठिकाने लगा दिया। इसी दौरान पता चला था कि आरोपी बुधवार को इस खेप देने के लिए जा रहा है। इसी के तहत टीम तैयार की गई और ट्रैप लगाया गया। टीम ने माहला बाईपास के पास नाकाबंदी कर दी। आरोपी पर संदेह होने पर उसे रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक भगाने की कोशिश की। समय रहते टीम ने आरोपी को घेर लिया और मौके पर ही आरोपी से एक बैग बरामद हुआ। जब उसे चेक किया तो देखा कि उसमें हेरोइन के पैकेट थे, जिसका कुल वजन दस किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ दौरान उसने बताया कि वह यह खेप गांव काले में अपने गिरोह के अन्य सदस्य को देने जा रहा था। इतना ही नहीं आरोपी ने बताया कि पिछले ढाई महीने में वह दस से ज्यादा खेप सप्लाई कर चुका है। वह पिछले तीन साल से बावा चाचा के इशारे पर हेरोइन तस्करी कर रहा है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि इसके अन्य साथियों को पकड़ा जा सके और साथ ही और भी रिकवरी हो सके।
- फोटो - 5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed