{"_id":"69bf4840353d912d7f049875","slug":"controversy-over-ai-generated-image-of-cricketer-pandya-at-golden-temple-without-head-covered-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डन टेंपल में बिना सिर ढके क्रिकेटर पांड्या: धोनी और कोहली भी साथ, एआई जनरेटेड तस्वीर पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डन टेंपल में बिना सिर ढके क्रिकेटर पांड्या: धोनी और कोहली भी साथ, एआई जनरेटेड तस्वीर पर विवाद
Sun, 22 Mar 2026 07:09 AM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Sun, 22 Mar 2026 07:09 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें पंजाब के अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में क्रिकेटर हार्दिक पंड्या को बिना सिर ढके दिखाया गया है। यह तस्वीर एआई जनरेटेड है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
वायरल तस्वीर में क्रिकेटर पंड्या को बिना सिर ढके दिखाया गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई ) आधारित श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) से जुड़े वीडियो और तस्वीरों का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ नई एआई जनरेटेड तस्वीरें सामने आई हैं जिससे सिख समुदाय में रोष है।
विज्ञापन
वायरल हो रही तस्वीरों में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह और वर्तमान क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को श्री हरमंदिर साहिब परिसर में बिना सिर ढके खड़े दिखाया गया है, जबकि सिख धर्म में गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश करते समय सिर ढकना अनिवार्य होता है। तस्वीरों में विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को भी दर्शाया गया है, लेकिन उनके सिर ढके हैं। इस भिन्नता के कारण लोगों को संदेह हो रहा है कि इन तस्वीरों को जानबूझकर इस प्रकार तैयार किया गया है, जिससे विवाद उत्पन्न हो और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसमें एक कंकाल को पगड़ी पहनाकर श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा करते हुए दिखाया गया था। वीडियो में यह भी दर्शाया गया कि उक्त कंकाल जूते पहनकर लंगर हॉल में प्रवेश करता है और वहीं बैठकर लंगर ग्रहण करता है। इस पूरे मामले पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने कड़ा एतराज जताया है।
विज्ञापन
कमेटी का कहना है कि तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं जो बेहद चिंताजनक हैं। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने केंद्र और राज्य सरकार से अपील की है कि एआई के दुरुपयोग को रोकने के लिए स्पष्ट और कठोर कानून बनाए जाएं जिससे इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।