फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Controversy continues over the program to be held on the anniversary of Operation Blue Star, meeting inconclusive

Amritsar News: ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर होने वाले कार्यक्रम पर विवाद जारी, बैठक बेनतीजा

Mon, 02 Jun 2025 09:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
Controversy continues over the program to be held on the anniversary of Operation Blue Star, meeting inconclusive
फोटो
विज्ञापन

---
-दमदमी टकसाल ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को दी थी कौम के नाम संदेश न देने की चेतावनी
---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर 6 जून को होने वाले कार्यक्रम पर जारी विवाद का कोई हल नहीं निकल पाया है। सोमवार को एसजीपीसी प्रतिनिधिमंडल और बाबा हरनाम सिंह धुुम्मा के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही। दमदमी टकसाल के प्रमुख बाबा हरनाम सिंह धुम्मा ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह को कौम के नाम संदेश न देने की चेतावनी दी थी। उनका कहना है कि सिख कौम उन्हें जत्थेदार नहीं मानती। जत्थेदार कुलदीप सिंह अकाल तख्त से संदेश देते हैं तो टकसाल और उसके साथ संबंधित संगठन इसका विरोध करेंगे।
सूत्रों का कहना है कि बैठक में सवाल उठे कि जत्थेदारों की बहाली को लेकर जो वादे किए गए उसे पूरा क्यों नहीं किया गया। नए जत्थेदारों की नियुक्ति के दौरान मर्यादा का पालन क्यों नहीं किया गया। इनके चलते विवाद हल नहीं हुआ। दमदमी टकसाल के मुख्यालय गुरुद्वारा गुरदर्शन प्रकाश मेहता में हुई बैठक के दौरान एसजीपीसी के कनिष्ठ उपाध्यक्ष बलदेव सिंह कल्याण, मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण, सदस्य भाई राजिंदर सिंह मेहता, भाई अमरजीत सिंह चावला, एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका, जोध सिंह समरा, बलजीत सिंह जलालउसमा, शहबाज सिंह, हरभजन सिंह वक्ता, सुरजीत सिंह भिट्टेवड्ड उपस्थित थे। इस बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने उम्मीद जताई कि मौजूदा स्थिति का संतोषजनक समाधान निकलेगा।
विज्ञापन

अस्वीकृत जत्थेदारों को संदेश देने का कोई अधिकार नहीं: पंथक नेता
पंथक नेता भाई मोहकम सिंह दमदमी टकसाल, भाई सतनाम सिंह मनावां, भाई वस्सन सिंह जफरवाल और भाई जरनैल सिंह सखीरा ने कहा कि जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह को किसी भी हालत में संदेश पढ़ने और शहीदों के परिवारों को सम्मान देने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अस्वीकृत जत्थेदारों को संदेश देने का कोई अधिकार नहीं है। वहीं, एसजीपीसी सदस्य व पूर्व उपाध्यक्ष भगवंत सिंह सियालका ने कहा कि यह कार्यक्रम टकसाल का है और केवल टकसाल को ही मनाने की अनुमति दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed