{"_id":"9fa40ac96922f622e1f031ab77ab4eff","slug":"contest-election-bathinda-manpreet","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा से ही लडूंगा चुनाव : मनप्रीत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा से ही लडूंगा चुनाव : मनप्रीत
ब्यूरो/ अमर उजाला,अमृतसर
Updated Thu, 06 Mar 2014 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब (पीपीपी) के अध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि वह बठिंडा से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके है। अब वह इस मैदान से किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे। उनकी पार्टी पंजाब में कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
कांग्रेस हाईकमान के साथ दोनों पार्टियों के गठजोड़ के बारे में बातचीत लगभग पूर्ण हो चुकी है। कांग्रेस के साथ गठजोड़ की घोषणा एक-दो दिनों में कर दी जाएगी। कांग्रेस के साथ समझौते के तहत पीपीपी को लोकसभा की दो सीटें दी गई हैं। दूसरी सीट की घोषणा भी जल्दी ही कर दी जाएगी।
मनप्रीत वीरवार को अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे। मनप्रीत बठिंडा में अपने चुनाव प्रचार के अभियान की शुरुआत करने से पहले श्री हरमंदिर साहिब से आशीर्वाद लेने आए थे।
विज्ञापन
मनप्रीत बादल ने कहा कि उनकी पार्टी ने विश्लेषण किया है कि लोकसभा चुनाव अगर कांग्रेस के साथ मिल कर लड़ा जाए तो दोनों पार्टियों को लाभ होगा। कांग्रेस के साथ गठबंधन उनकी पार्टी का चुनावी गठबंधन है। वह कभी भी पीपीपी को भंग नहीं करेंगे।
भविष्य में भी पीपीपी को भंग करने का उनका कोई विचार नहीं है। पीपीपी अलग विचारधारा वाली पार्टी है। उसकी अपनी अलग राजनीतिक गतिविधियां जारी रहेंगी।
मनप्रीत ने कहा कि पीपीपी की ओर से माकपा-भाकपा और लौंगोवाल दल के साथ जो संयुक्त मोर्चा बनाया गया था वह अब टूट चुका है। माकपा ने पंजाब में दो सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए अपनी उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ समझौता और पीपीपी को भंग करके आम आदमी पार्टी में शामिल करने की चर्चाएं मात्र राजनीतिक अफवाहें हैं।
उनकी पार्टी अपना अलग अस्तित्व बनाए रखेगी। पीपीपी पंजाब में कांग्रेस के साथ मिल कर दो लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। भगवंत मान के पार्टी छोड़ने पर मनप्रीत ने कहा कि मान की अपनी मर्जी है। पार्टियों में कई लोग आते हैं और कई लोग छोड़ कर चले जाते हैं, लेकिन पार्टियों की गतिविधियां अपनी नीतियों के अनुसार चलती रहती है।
इस दौरान मनप्रीत ने कहा कि भाजपा के पास अमृतसर में नवजोत सिंह सिद्धू से बढ़िया कोई भी उम्मीदवार नहीं है। उनकी इच्छा है कि अमृतसर से नवजोत को ही लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू ने बादलों की सच्चाई बयान करके एक मिसाल पैदा की है।