{"_id":"5de906578ebc3e54bc0487a0","slug":"congress-workers-protests-against-central-government-at-batala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः बटाला में कांग्रेसियों का अनोखा प्रदर्शन, गले में प्याज की माला डालकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः बटाला में कांग्रेसियों का अनोखा प्रदर्शन, गले में प्याज की माला डालकर जताया विरोध
Thu, 05 Dec 2019 10:42 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 05 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जीटी रोड पर स्थित बटाला के गांधी चौक में चक्का जाम करने के बाद प्याज के बढ़ते दामों को लेकर एक अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अपने गले में प्याज के हार डालकर केंद्र सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
विज्ञापन
कांग्रेस के दर्शन का समर्थन शिवसेना के नेताओं ने भी दिया। विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने कहा कि प्रदर्शन में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता, शिवसेना कार्यकर्ता और कांग्रेस की महिला विंग की पदाधिकारी शामिल हुए। जीरा ने कहा कि उनका प्रदर्शन केंद्र सरकार के खिलाफ हैं, जिनके राज में प्याज का दाम 100 रुपये से अधिक हो गया है, जो आम आदमी की हैसियत से बाहर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्याज का रेट बढ़ने से पूरे राज्य में हाहाकार मचा है। जीरा ने कहा कि क्या यही अच्छे दिन हैं, जिसे मोदी देश में लाने के लिए बात करते थे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि आम जनता भी केंद्र सरकार की इन नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे। जीरा ने कहा कि उनका यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्र सरकार प्याज के रेट को कंट्रोल नहीं करती।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जल्द ही धरना प्रधानमंत्री आवास के सामने भी लगाया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस के सिटी प्रधान सवरण मुड, नगर सुधार ट्रस्ट बटाला के चेयरमैन कस्तूरी लाल सेठ, मनजीत हंसपाल, रमेश वर्मा, संजीव शर्मा आदि उपस्थित थे।