फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   CM Bhagwant Mann paid obeisance at Sri Harmandir Sahib along with wife and daughter

Amritsar: परिवार के साथ स्वर्ण मंदिर में नतमस्तक हुए सीएम भगवंत मान, दुर्ग्याणा मंदिर में भी टेका माथा

Fri, 26 Apr 2024 02:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 26 Apr 2024 02:51 PM IST
सार

सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार को अपनी पत्नी और नवजात बेटी के साथ श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। इसके बाद वे दुर्ग्याणा मंदिर में भी माथा टेकने गए। 

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann paid obeisance at Sri Harmandir Sahib along with wife and daughter
परिवार के साथ अमृतसर में धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने पहुंचे भगवंत मान - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर और नवजन्मी बेटी नियामत के साथ पहली बार श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। सीएम मान सुबह करीब 10.50 बजे श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


सीएम भगवंत सिंह ने अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ पहले कड़ाह प्रसाद की देग करवाई और फिर श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद सीएम मान मान ने कहा कि पिछले महीने भगवान ने बेटी का आशीर्वाद दिया है। आज मैं पहली बार अपनी बेटी को घर से बाहर लाया हूं तो सबसे पहले उसे भगवान के घर लेकर आया। मैंने अपने परिवार, बेटी और पंजाब की चढ़दी कला व सुख शांति के लिए अरदास की है। उन्होंने कहा कि मैं भगवान के समक्ष करता हूं कि भगवान ने मुझे जो सेवा दी है उसे मैं अच्छे से पूरा कर सकूं।
विज्ञापन


इसके बाद सीएम श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में भी अपनी बेटी और पत्नी के साथ माथा टेकने के लिए पहुंचे और ठाकुर जी का आशीर्वाद हासिल किया। इस दौरान दुर्ग्याणा मंदिर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष प्रो लक्ष्मी कांता चावला और सचिव अरुण खन्ना की ओर से मुख्यमंत्री और परिवार को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान उनकी माता हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान की बेटी नियामत कौर मान का जन्म 28 मार्च को हुआ था। मान की दूसरी शादी डॉ. गुरप्रीत कौर से 7 जुलाई 2022 को हुई थी। भगवंत सिंह मान गुरुवार लोकसभा क्षेत्र अमृतसर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान रोड शो करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed