{"_id":"64d76312fc73146a7f0dbf24","slug":"clash-broke-out-between-two-groups-in-amritsar-central-jail-fatehpur-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: अमृतसर की फताहपुर जेल में गैंगवार, पुरानी रंजिश में भिड़े दो गुट, तीन हवालाती जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: अमृतसर की फताहपुर जेल में गैंगवार, पुरानी रंजिश में भिड़े दो गुट, तीन हवालाती जख्मी
Sat, 12 Aug 2023 04:16 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 12 Aug 2023 04:16 PM IST
सार
दोनों गुटों में पुरानी रंजिश चली आ रही थी। सुबह हुए झगड़े ने खूनी झड़प का रूप ले लिया। इसमें पहले गुट के तीनों हवालाती गुरभेज सिंह, राहुल और भरत जख्मी हो गए। जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे सीआरपीएफ के जवानों ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों गुटों के हवालातियों को अलग किया।
विज्ञापन
जेल में गैंगवार
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर केंद्रीय जेल फताहपुर में शनिवार सुबह दो गुटों में खूनी भिड़ंत हो गई। दो गुटों के बीच सुबह करीब छह बजे हुई गैंगवार में तीन हवालाती जख्मी हो गए। जेल में तैनात सीआरपीएफ के जवानों को दोनों गुटों के हमलावरों को अलग-अलग करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। गैंगवार में जख्मी हुए लोगों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने दोनों गुटों के करीब 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें: भाई कहलाने का चस्का: 21 साल में अपराधियों के गिरोह का सरगना बना अभियाश, कारनामे सुन पुलिस भी रह गई हैरान
जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जेल फताहपुर की बैरक नंबर दो व तीन में शनिवार की सुबह छह बजे के करीब दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। यह जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने पाया कि हवालाती गुरभेज सिंह उर्फ भेजा निवासी चौटाला थाना सदर तरनतारन, हवालाती राहुल निवासी गांव चविंडा देवी थाना कत्थूनंगल, हवालाती भरत निवासी गांव चविंडा देवी बैरक नंबर तीन के बाहर हवालाती नवतेज सिंह उर्फ दोधी निवासी चोहला खुर्द, चोहला साहिब तरनतारन, लोपोके थाना के प्रीत नगर निवासी हवालाती गगनदीप सिंह, गांव थिंद निवासी हवालाती हरजिंदर सिंह, बटाला के बाऊली निवासी हवालाती गुरदीप सिंह, हवालाती जुगराज सिंह उर्फ टिड्डी निवासी छज्जलवडी थाना खलचियां, छेहरटा के करतार नगर निवासी हवालाती हरजिंदर सिंह, बटाला में गुरुद्वारा नजदीक गुरुद्वारा कंद साहिब निवासी हवालाती भवरीत उर्फ बावी उर्फ बोबी, डेरा बाबा नानक के गांव पड्डा निवासी हवालाती सुखराज सिंह उर्फ काका और भिखीविंड के गांव चेला मौड़ निवासी हवालाती खुशहालबीर सिंह उर्फ चिंटू झगड़ा करने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
दोनों गुटों में पुरानी रंजिश चली आ रही थी। सुबह हुए झगड़े ने खूनी झड़प का रूप ले लिया। इसमें पहले गुट के तीनों हवालाती गुरभेज सिंह, राहुल और भरत जख्मी हो गए। जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे सीआरपीएफ के जवानों ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों गुटों के हवालातियों को अलग किया और जख्मी हुए तीनों हवालातियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया। एसीपी सेंट्रल सुरिंदर सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है और पुलिस जल्द ही इसमें केस दर्ज कर अगली कार्रवाई करेगी।