फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Clash between Congress and AAP workers in Amritsar

Amritsar News: बलग्गन गांव के मेले में कांग्रेसी-आप वर्कर आमने सामने, चले ईंट पत्थर

Sun, 08 Sep 2024 03:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Clash between Congress and AAP workers in Amritsar
पुलिस ने जांच के बाद किया क्रास मामला दर्ज, चार घायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। कस्बा राजासांसी के नजदीक गांव बलग्गन में लगे मेले के दौरान शुक्रवार की देर शाम आम आदमी पार्टी के वर्कर और कांग्रेस के वर्कर आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईंट पत्थर चलाए। हवा में तलवारें भी लहराई गई। घटना के बाद से गांव का माहौल दहशत वाला बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना राजासांसी के इंस्पेक्टर हरचंद सिंह मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने जांच के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ क्रासर मामले दर्ज कर लिए हैं।


राजासांसी थाना पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के सरपंच हरजीत सिंह की शिकायत पर आम आदमी पार्टी के वर्कर सुखविंदर सिंह, सुक्खा सिंह, जशनदीप सिंह, बचित्तर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। जबकि सुखविंदर सिंह की शिकायत पर कांग्रेसी हरजीत सिंह, कुलदीप सिंह, रंजीत सिंह और आकाशदीप सिंह सहित दोनों पक्षों के 24 अन्य अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों पक्षों ने बताया कि शुक्रवार को गांव बलगग्गन में धार्मिक मेला लगा हुआ था। दोनों पक्ष एक दूसरे पर चुनाव की रंजिश रखते हैं। मौका मिलते ही जैसे दोनों पक्ष एक दूसरे के समक्ष आए तो तेजधार हथियारों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। आरोपियों के समर्थकों ने मेले में ईंट पत्थर चलाए और फरार हो गए। झगड़े में सुख्खा सिंह, बचित्तर सिंह, हरजीत सिंह और आकाशदीप सिंह घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed