{"_id":"6257ac5753752b219a39499b","slug":"chief-justice-of-india-justice-n-v-ramana-visited-wagah-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: अटारी बॉर्डर पहुंचे भारत के चीफ जस्टिस एन वी रमना, सीएम मान ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: अटारी बॉर्डर पहुंचे भारत के चीफ जस्टिस एन वी रमना, सीएम मान ने किया स्वागत
Thu, 14 Apr 2022 10:38 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:38 AM IST
सार
सीएम भगवंत मान ने चीफ जस्टिस को गुलदस्ता भेंट किया और कहा कि उनके परिवार पंजाब के लोग स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
अटारी बॉर्डर पहुंचे चीफ जस्टिस एन वी रमना।
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन.वी. रमना ने अटारी बॉर्डर और जीरो प्वाइंट का दौरा किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को चीफ जस्टिस के गुरु नगरी पहुंचने पर स्वागत किया। सीएम मान ने चीफ जस्टिस को गुलदस्ता भेंट किया और कहा कि पंजाब में उनका स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने भारत के चीफ जस्टिस को प्रदेश की तरफ से प्यार के प्रतीक के रूप में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब का मॉडल भेंट किया। इस मौके पर पंजाब के मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवाड़ी, डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस वीके भावरा, सीएम के प्रमुख सलाहकार ए. वेनू प्रसाद, जालंधर डिवीजन के कमिश्नर वीके मीना, अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूधन, पुलिस कमिश्नर अरुण पाल सिंह और जिला और सत्र न्यायाधीश हरप्रीत कौर रंधावा उपस्थित थे।
विज्ञापन