फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   chemist shop owner make pressure on doctor for their medicine

सिवल अस्पताल में तैनात डाक्टर को धमकानें के आरोप में कैमिस्ट बाप बेटा नामजद

Wed, 16 Jun 2021 09:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
chemist shop owner make pressure on doctor for their  medicine
गुरदासपुर। सिविल अस्पताल गुरदासपुर में तैनात हड्डियों के डाक्टर को गलत तरीके से रोकने तथा धमकाने के आरोप में एक दवा विक्रेता पिता पुत्र के खिलाफ थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह मामला उच्च पुलिस अधिकारी की ओर से जांच के बाद दर्ज किया गया है। डाक्टर का आरोप है कि आरोपी पिता-पुत्र उन पर दबाव बनाते थे कि वह मरीजों को उनकी ओर से तैयार करवाई गई दवा लिखी जाए तथा मरीजों को दवा लेने के लिए उनके मेडिकल स्टोर पर भेजे।
विज्ञापन

एसएसपी गुरदासपुर को दी गई शिकायत में सिविल अस्पताल गुरदासपुर में तैनात आर्थोपेडिक सर्जन डाक्टर प्रिंस अजयपाल ने बताया कि वह बाठ वाली गली में पिछले करीब एक साल से रह रहे हैं। वहीं उसी गली में दवा विक्रेता प्रवीण कुमार तथा उनका बेटा मोहित महाजन रहते हैं।
विज्ञापन

प्रवीण ने अपनी दवाएं बनाई हैं और उन्हें बार-बार वही दवाएं लिखने के लिए कहता है, जिसे उन्होंने नहीं माना। इसलिए प्रवीण कुमार ने कई बार उनकी झूठी शिकायतें डीसी, सिलि सर्जन को की जो निराधार होने के कारण रद हो गईं। वह उन्हें ब्लैकमेल और दिमागी तौर पर परेशान करते हैं। 19 मार्च को आरोपियों ने उन्हें जेल रोड़ पर स्थित वेरका बूथ के पास रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकियां भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंधी थाना प्रभारी जबरजीत सिंह ने बताया कि एसपी (डी) की ओर से जांच के उपरांत उक्त प्रवीण कुमार और मोहित महाजन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल अभी आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed