फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   'Central government gives permanent citizenship to Pak, Afghan Sikhs' amritsar

‘पाक, अफगान सिखों को केंद्र सरकार दे स्थायी नागरिकता’

Tue, 11 Aug 2020 04:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
'Central government gives permanent citizenship to Pak, Afghan Sikhs' amritsar
आतंकवादी व कट्टरपंथी संगठनों की करतूतों से आहत होकर अफगानिस्तान व पाकिस्तान को अलविदा कह कर भारत में शरण के लिए इन देशों के नागरिकों को तीन दशक बाद भी भारतीय नागरिकता नहीं मिली है। पाकिस्तान व अफगानिस्तान से पलायन कर भारत आए इन देशों के सिख नागरिकों ने मंगलवार सुबह श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मुलाकात कर उन्हें भारत सरकार के नाम मांगपत्र सौंपा, जिसमें केंद्र सरकार से मांग की गई की भारत में शरण लिए अफगान नागरिकों को स्थायी नागरिकता दी जाए।
विज्ञापन

अफगानी नागरिक सुरवीर सिंह ने कहा की वह अपने परिवार के साथ 30 वर्ष पहले कट्टरपंथियों व आतंकवादियों की धमकियों से तंग आकर भारत में शरणार्थी बन कर पहुंचा था। भारत में उसे परिवार सहित रहने का ठिकाना तो मिला, लेकिन नागरिकता नसीब नहीं हुई। अफगानिस्तान से आए कई सिख परिवार अब वापिस वहां नहीं लौटना चाहते। उनकी दूसरी व तीसरी पीढ़ी भी यहां पैदा हुई है। उनके कारोबार भी यहां है। स्थायी नागरिकता न होने के कारण अफगान नागरिकों को हर वर्ष अपने वीजा का नवीनीकरण करवाना पड़ता है। सरकारी स्कीमों का कोई लाभ नहीं मिल पाता।
विज्ञापन

जत्थेदार को पलायन करने की व्यथा बताते हुए सुरवीर सिंह ने कहा की आतंकवादी व कट्टरपंथी उनकी बेटियों को जबरन उठा कर ले जाते व बलात धर्म परिवर्तन कर मुस्लिमों से शादी करवाई जाती रही है। यह सिलसिला आज भी नहीं रुका है। अफगानिस्तान में कई एतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान पर कब्जा है। कारोबारी सिखों को अगवा कर उनसे फिरौती मांगी जाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिष्टमंडल ने जत्थेदार को बताया आज भी इन देशों से सिखों का पलायन नहीं रुका है। कनाडा सरकार ने अफगानिस्तान में बसे सिखों को नागरिकता देने की घोषणा की है। भारत सरकार ने भी सीसीए पास कर दिया है। कानून बन जाने के बावजूदअभी तक उस पर अमल नहीं हो रहा है। इससे भविष्य की चिंता पैदा हो रही है।
एसजीपीसी केंद्र सरकार के समक्ष उठाएगी मामला: जत्थेदार
जत्थेदार ने शिष्टमंडल को विश्वास दिलाया की उनका मांगपत्र वह एसजीपीसी को भेज देंगे। एसजीपीसी पूरा मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed