फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Center and state should jointly increase security around Sri Harimandir Sahib: Aujla

केंद्र व राज्य मिलकर बढ़ाएं श्री हरिमंदिर साहिब के आस-पास सुरक्षा: औजला

Fri, 18 Jul 2025 08:09 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
Center and state should jointly increase security around Sri Harimandir Sahib: Aujla
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। सांसद गुरजीत सिंह औजला शुक्रवार को श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। यहां उन्होंने एसजीपीसी के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार को मिलकर यहां की सुरक्षा बढ़ानी चाहिए। अमृतसर को नो वार जोन घोषित कर देना चाहिए।

श्री हरिमंदिर साहिब को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकियों के ईमेल के संबंध में औजला ने एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने गुरु घर में माथा टेका और सरबत के भले के लिए अरदास की। उन्होंने कहा कि बेशक कुछ शरारती तत्व डर का माहौल पैदा करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें यह देखकर बेहद सुकून मिला है कि संगत की आमद पर इन धमकियों को कोई असर नहीं है।उन्होंने एसजीपीसी सदस्यों से मुलाकात के बाद बताया कि बेशक पुलिस ने धमकी देने वाले अपराधियों को पकड़ लिया है लेकिन इसका स्थायी हल तलाशना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी बहुत अच्छे तरीके से श्री हरिमंदिर साहिब के अंदर कार्य कर रही है लेकिन आस-पास के एरिया में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed