फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   case registered against accused returning money Gurdaspur two lakhs rupees transferred accidentally

गुरदासपुर में पैसे न लौटाने के आरोपी पर मामला दर्ज, आढ़ती से गलती से ट्रांसफर हो गए थे दो लाख रुपये

Thu, 11 Feb 2021 05:37 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
case registered against accused returning money Gurdaspur two lakhs rupees transferred accidentally
गुरदासपुर। थाना दीनानगर की पुलिस ने गलती से खाते में ट्रांसफर पैसे न लौटाने और धमकी देने के आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव हवेली दीनानगर निवासी सुखदेव सिंह पुत्र चत्तर सिंह ने बताया कि वह दीनानगर की मंडी में आढ़ती का काम करता है। मई 2020 को उनके ही मोहल्ले में रहने वाले संजीव सिंह ने अपनी गेहूं की फसल उनकी मंडी में बेची थी। इसके पैसे उसने दे दिए थे जबकि धान की फसल आरोपी ने उसकी मंडी में नहीं बेची थी। गलती से सात नवंबर 2020 को उन्होंने दो लाख आठ हजार 152 रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने आरोपी को बताया कि गलती से उसके खाते में पैसे ट्रांसफर हो चुके हैं। आरोपी ने 21 हजार रुपये उसे लौटा दिए लेकिन शेष नहीं दिए। जब भी वह पैसे मांगते आरोपी उसे धमकियां देता। एसआई मोहन लाल ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर संजीव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed