फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Case registered against 10 for beating Sikh youth and drinking water in shoes

सिख युवक को पीटने और जूते में पानी पिलाने के मामले में १० पर केस दर्ज

Fri, 24 Jun 2022 10:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Case registered against 10 for beating Sikh youth and drinking water in shoes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। एक सिख युवक को अगवा कर उसे पीटने और जूते में पानी पिलाने के मामले में 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। 5 हमलावरों में शामिल 2 महिलाएं और 3 पुरुष हैं, जबकि 5 अन्य अज्ञात की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। आरोप है कि हमलावरों ने सिख युवक को पीटा और ककारों की बेअदबी की। रामबाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
यह है मामला
जंडियाला गुरु थानाक्षेत्र के गांव न्योका का सुख सिंह थ्री व्हीलर चलाता है। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने ही गांव के एक व्यक्ति को पैसे उधार दिए थे। बार-बार पैसों की मांग करने पर 22 जून को कुछ लोग उसे पैसे देने की बात कहकर अगवा कर ले गए। जहां आरोपियों ने उसे एक घर में बंद करके बुरी तरह पीटा और केशों से पकड़ कर घसीटा। जब वह आरोपियों की पिटाई से बेहाल हो गया और पानी मांगा तो आरोपियों ने जूते में पानी डालकर जबरदस्ती उसे पिलाया। यही नहीं उसके पहने हुए ककारों की बेअदब की गई। आरोपियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर समाज में उसकी बदनामी की। उसे पीटने के बाद आरोपियों ने उसे छोड़ दिया। जिसके बाद वह घायल हालत में मानांवाला के सरकारी अस्पताल में दाखिल पहुंचा, जहां से उसे गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

क्या कहता है विरोधी पक्ष
वहीं शरणजीत कौर ने कहा कि सुखा सिंह कई दिनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। वे हर सप्ताह सचखंड श्री हरमंदिर साहिब सेवा के लिए जाते हैं तो सुखा के ऑटो में सवारी कर लेते थे। इस बीच उसने उनका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद उसने किसी तरह उनकी बेटी का भी मोबाइल नंबर ले लिया और उसे परेशान करने लगा। जिसके बाद उन लोगों ने मजबूर होकर युवक की पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच हमलावरों की हो चुकी पहचान : थाना प्रभारी
रामबाग थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत घायल युवक के बयान पर जंडियाला थानाक्षेत्र के गांव न्योका के 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पांच हमलावरों की पुलिस ने पहचान कर ली है, जिनमें 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मामले में शामिल अज्ञात लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed