{"_id":"64a65955c2ce414bfd0a52e9","slug":"case-of-attempted-kidnapping-of-industrialist-son-in-ranjit-avenue-area-of-amritsar-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: उद्योगपति के 13 साल के बेटे के अपहरण का प्रयास, गन प्वाइंट पर ले गए, कार बंद होने पर छोड़ भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: उद्योगपति के 13 साल के बेटे के अपहरण का प्रयास, गन प्वाइंट पर ले गए, कार बंद होने पर छोड़ भागे
Thu, 06 Jul 2023 11:34 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:34 AM IST
सार
भाई चतर सिंह जीवन सिंह फर्म के मालिक प्रभजीत सिंह की फर्म 140 साल से काम कर रही है। उनका परिवार पहले से ही आतंकी संगठनों के राडार पर है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हमारे परिवार की रेकियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर में भाई चतर सिंह जीवन सिंह फर्म के मालिक प्रभजीत सिंह के 13 वर्षीय लड़के को गुरुवार देर रात रंजीत एवेन्यू इलाका में चार नकाबपोश युवकों ने कार समेत अगवा कर लिया। इन-आउट बेकरी के पास आटोमैटिक कार बंद हो गई, तो आरोपी बच्चे को छोड़ कर फरार हो गए। इंस्पेक्टर अमनजोत कौर ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर आरोपी युवकों का पता लगाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि उनका बेटा कल रात रंजीत एवेन्यू इलाका में अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ गया था। उनका बेटा केएफसी से खाना लेने गया था। इस दौरान उसके दो बेटे कार में ही मौजूद थे। इस दौरान चार नकाबपोश युवक आए और बच्चों के सिर पर पिस्तौल तान दी। उनका एक पोता एक व्यक्ति को कंधा मार कर कार से बाहर निकल गया, जबकि आरोपियों ने कार में सवार उनके दूसरे पोते का मुंह बंद कर उसके माथे पर गन रख दी और कार समेत उसे अगवा करके ले गए।
यह भी पढ़ें: Punjab: आज हो सकता है भाजपा-अकाली दल के गठबंधन का एलान, शिअद ने बुलाई जिला प्रधानों की बैठक
विज्ञापन
ऑटोमैटिक कार में लगा था ट्रैकर
उन्होंने बताया कि उनके बेटे की आटोमैटिक कार थी, तो उस पर ट्रैकर भी लगा हुआ था। इस दौरान ही जब दूसरी कार में उक्त कार का पीछा किया तो रंजीत एवेन्यू में इन-आउट बेकरी के पास कार बंद हो गई, आरोपी युवक उनके पोते को वहीं छोड़ फरार हो गए। उन्होंने बताया कि शहर की पॉश कालोनी के भीड़-भाड़ वाले बाजार में यह हाल है तो सुनसान सड़कों अपराधियों का राज रहता है।
उन्होंने बताया कि हमारे परिवार की फर्म 140 साल से काम कर रही है। उनका परिवार पहले से ही आतंकी संगठनों के राडार पर है। कुछ लोग हमारे परिवार की रेकियां कर रहे हैं। कुछ दिन पहले भी उनके परिवार की रेकी की गई थी। हमारी फर्म को बदनाम करने के लिए कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर डाल देते हैं, आज तो सरेआम उनके बच्चे को ही अगवा करने का प्रयास किया। इस संबंधी उन्होंने 50 से 100 शिकायतें आनलाइन भेजी। मुख्यमंत्री, डीजीपी और पुलिस कमिश्नर को भी शिकायतें दी, लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हुई।
परिवार के हर सदस्य को दी जाए सुरक्षा - प्रभजीत सिंह
भाई जीवन सिंह चतर सिंह फर्म के मालिक प्रभजीत सिंह ने बताया कि इस घटना के बाद तो हमारा सारा परिवार दहशत में है। हमारे बच्चे तो यहां रहना पसंद नहीं करते। हमारी फर्म 140 साल पुरानी है, लेकिन उनके बच्चे कहते हैं कि उन्होंने इस काम में आना ही नहीं। जहां सुरक्षा नहीं, वहां रहने का कोई मतलब नहीं। उन्होंने परिवार को आज से ही सुरक्षा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा नहीं मिली तो वे लोग पंजाब छोड़ कर जाने को मजबूर होंगे।
भाई चतर सिंह जीवन सिंह का परिवार बुधवार की रात रंजीत एवेन्यू स्थित केएफसी में खाना खाने आया था। दो बच्चे कार में ही बैठे थे, जबकि बाकी परिवार खाना खाने गया था। इस दौरान चार नकाबपोश वहां आए उन्होंने कार छीनने की कोशिश की। फिलहाल बच्चों के पिता के बयान दर्ज किए हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवा कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कानून मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। - इंस्पेक्टर अमनजोत कौर, थाना प्रभारी रंजीत एवेन्यू।