फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Case filed against producer, director and star cast of "Adipurush" in Amritsar

Amritsar News: ''''आदिपुरुष'''' के निर्माता, निर्देशक व स्टार कास्ट के खिलाफ अमृतसर में केस दायर

Mon, 19 Jun 2023 10:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Mon, 19 Jun 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Case filed against producer, director and star cast of "Adipurush" in Amritsar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। ''आदिपुरुष'' फिल्म के निर्माता, निर्देशक व स्टार कास्ट के खिलाफ अमृतसर कोर्ट में केस दायर किया गया है। भगवान वाल्मीकि वीर सेना के प्रदेश अध्यक्ष हेम प्रकाश ने एडवोकेट साईं किरण और एडवोकेट प्रवीण कुमार टंडन के माध्यम से यह केस दायर किया है।
हेम प्रकाश ने कहा कि फिल्म निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, डायरेक्टर ओम राउत, डायलाॅग राइट मनोज मुंतशिर, अभिनेता प्रभास व कृति सेनन के खिलाफ आपराधिक केस फाइल किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिपुरुष फिल्म में भगवान श्री वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण के साथ छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन


इसमें आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल हुआ है। पवित्र रामायण के पात्रों के साथ छेड़छाड़ करने उचित नहीं है। हमने डिप्टी कमिश्नर अमृतसर को पहले भी लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अभी तक उस पर कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए हम अदालत जाने को मजबूर हुए हैं। उनके साथ राष्ट्रीय गौ रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रोहन मेहरा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed