फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Case filed against gangster Jaggu Bhagwanpuria for demanding extortion of 20 lakhs

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया पर 20 लाख की रंगदारी मांगने पर केस दर्ज

Sat, 09 Apr 2022 09:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Case filed against gangster Jaggu Bhagwanpuria for demanding extortion of 20 lakhs
अमृतसर। कत्थूनंगल थानाक्षेत्र के गांव अबदाल निवासी आढ़ती को फोन करके 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपों में पुलिस ने केस दर्ज किया है। कत्थूनंगल थाने की पुलिस ने आढ़ती की शिकायत के बाद मामले में जांच के बाद यह कार्रवाई की है। कत्थूनंगल के गांव अबदाल निवासी दिलबाग सिंह ने पुलिस को बताया कि वे खेतीबाड़ी का काम करते हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही वे पाखरपुरा और बटाला में आढ़त का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर में मौजूद थे कि उनके मोबाइल पर एक फोन काल आई। फोन करने वाले ने खुद को जग्गू भगवानपुरिया बताया और कहा कि उसे उनके (शिकायतकर्ता) साथ एक काम है। पूछने पर दूसरी तरफ से 20 लाख रुपये रंगदारी देने को कहा। शिकायतकर्ता ने इसके जवाब में कहा कि उनके पास इतने पैसे नहीं तो दूसरी तरफ से फोन कट गया। उन्हें कुछ अन्य मोबाइल फोन नंबरों से इस तरह के काल आने शुरू हो गए जिन्हें उन्होंने उठाना ठीक नहीं समझा। इसके बाद कत्थूनंगल पुलिस ने शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए मोबाइल नंबरों को ट्रेकिंग पर लगा दिया और आरोपी गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के खिलाफ केस दर्ज करके मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed