Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Car driver hits bike, three injured

Amritsar News: कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन जख्मी

Sun, 28 Sep 2025 02:13 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sun, 28 Sep 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Car driver hits bike, three injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। शुक्रवार की रात को शहर के जीटी रोड पर स्थित थाना सिटी के बाहर एक कार ने बाइक पर जा रहे तीन युवकों को टक्कर मार दी। असंतुलित बाइक पास खड़ी एक पुलिस मुलाजिम की गाड़ी के साथ टकरा गई, इससे कार में बैठे पुलिस मुलाजिम को मामूली चोटें आईं।
घायलों को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, थाना सिटी की पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि कार चालक ने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन घायल दिलकश सिंह निवासी पुरानाशाला ने बताया कि शुक्रवार रात को वह अपने दो अन्य साथियों के साथ गुरदासपुर किसी काम के लिए बाइक पर आए थे। काम निपटाकर वह अपने गांव को लौट रहे थे। जैसे ही वह थाना सिटी के पास पहुंचे तो काहनूवान चौक की साइड से एक तेज रफ्तार कार आई और गलत दिशा से आकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। उसने आरोप लगाया है कि कार सवार ने शराब पी रखी हुई थी। उन्होंने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर कांस्टेबल गुरकीरत सिंह ने बताया कि वह थाना सिटी में डयूटी करते हैं। रात को वह छुट्टी होने के बाद अपनी गाड़ी में बैठे ही थे कि उक्त घटना के बाद बाइक उनकी गाड़ी से टकरा गई। गाड़ी को थोड़ा बहुत नुकसान हुआ, जबकि वह बाल-बाल बच गए। सब इंस्पेक्टर वरिंदर ने बताया कि घायलों के बयान के आधार पर कार चालक के खिलाफ अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed